Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली-यूपी-बिहार में गर्मी और बढ़ेगी, आईएमडी ने दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Updates: दिल्ली में गर्मी तथा लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. उत्तर पश्चिम भारत और इससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अप्रैल में कहीं अधिक भीषण गर्मी पड़ने और अक्सर ‘लू’ चलने का पूर्वानुमान है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी

पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ प्रचंड गर्मी औ लू का बृहस्पतिवार को भी प्रकोप जारी रहा. यहां के जालौर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. राज्य के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान 27.2 डिग्री से लेकर 16.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में लू का ‘येलो’ और कुछ हिस्सों में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है.

सफदरजंग में अधिकतम तापमान पहुंच सकता है 42 डिग्री

आईएमडी ने कहा कि गर्मी के और भीषण होने की संभावना है. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान शनिवार तक 42 डिग्री के निशान को छू सकता है. कम से कम एक सप्ताह भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है.

दिल्ली में गर्मी का कहर जारी

दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी रही और सफदरजंग वेधशाला में इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के एक मौसम स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. लोधी रोड, रिज, मुंगेशपुर और पीतमपुरा में भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा.

‘‘लू” की घोषणा

मैदानी इलाकों के लिए ‘‘लू” की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है. मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली में अगले चार से पांच दिनों तक लू चलने का अनुमान है.

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना

मौसम कार्यालय ने बताया कि दिल्ली में अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ेगी. आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को क्षेत्र में लू चलेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

दिल्ली में लू चलने के आसार, 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान

दिल्ली में गुरुवार को लू चलने के आसार हैं और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में आज न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो मौसम के इस वक्त के लिए सामान्य है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola