Live Updates

Weather Forecast Updates: बर्फबारी और बारिश से कांपा मैदानी इलाका, जानें कैसा रहेगा आज मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर, हिमचाल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पिछले कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का असर नजर आ रहा है. दिल्ली-बिहार-झारखंड और यूपी सहित कई राज्यों में बारिश के आसार नजर आ रहे है. जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

विज्ञापन

राजस्थान में मौसम खराब

राजस्थान के कोटा में बुधवार और गुरूवार लगातार बारिश का दौर जारी रहा. ऐसे में यहां के किसानों के फसलों को भारी नुकसान हुआ है.

हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी परेशानी

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. रोहतांग दर्रे और पांगी में करीब 4 फीट से भी ज्यादा ऊंची बर्फ की दीवार बन गई है. जिससे पर्यटक मनाली के पलचान में फंसे हुए हैं. बचाव अभियान के दौरान सभी को निकाला गया है.

उत्तराखंड में बादल छाए रहे

उत्तराखंड में गुरूवार आज लगातार तीसरे दिन में आसमान में बादल छाए रहे. हालांकि देहरादून के कुछ क्षेत्रों में बाद में धूप खिली. लेकिन बाद में फिर से मौसम खराब बना रहा. बता दें कि राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. चारधाम सहित पहाड़ों की चोटियों में भारी बर्फबारी हुई है.

वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार को वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही। सुब�� आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 339 दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

दिल्ली में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में नौ मिमी बारिश दर्ज की गई. विभाग ने कहा कि शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान रहा 11.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह बादल छाने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola