Live Updates

Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्‍य के मौसम का हाल

Updated at : 27 May 2022 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्‍य के मौसम का हाल

Lucknow: Commuters ride a two-wheeler amid rainfall, that brings respite from the summer heat, in Lucknow, Thursday, May 12, 2022. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI05_12_2022_000188A)

Weather Forecast Today Updates: मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिन तक दिल्ली के तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है. इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. यूपी-बिहार-झारखंड में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. जानें आज के मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:02 AM. 27 May 227:02 AM. 27 May

राजस्थान में अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बुधवार के मुकाबले में गुरुवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सर्वाधिक अधिकतम तामपान बीकानेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीगंगानगर-कोटा-वनस्थली-भीलवाड़ा में यह 42.8-42.8 डिग्री, चूरू में 42.5 डिग्री, नागौर-फलोदी में 42.4-42.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.3 डिग्री, धौलपुर में 42.2 डिग्री, जैसलमेर में 41.5 डिग्री, अजमेर में 40.6 डिग्री, जयपुर में 40.7 डिग्री, पिलानी-बाड़मेर में 40.5-40.5 डिग्री, अलवर में 39.6 डिग्री, सीकर में 39.5 डिग्री, हनुमानगढ़ के संगरिया में 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

9:06 PM. 26 May 229:06 PM. 26 May

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज

बिहार में गुरुवार को एक बार फिर से मौसम ने मिजाज बदला है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से थोड़ी सी राहत मिली है. प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी तो कहीं पर आसमान में काले बादल छा गए. गुरुवार की सुबह तेज धूप से हुई तो शाम होते होते मौसम ने करवट बदल ली.

5:30 PM. 26 May 225:30 PM. 26 May

ओड़िशा में तापमान 40 के पार, अभी और चढ़ेगा पारा

ओड़िशा में कई जिलों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो गया है. आने वाले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी ने बताया है कि राज्य में अधिकतम तापमान देवगढ़ में दर्ज किया गया. यहां का तापमान 44 डिग्री सेंटीग्रेड था. 6 अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक है.

2:18 PM. 26 May 222:18 PM. 26 May

लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं

मौसम विभाग ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली में लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है. आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

1:09 PM. 26 May 221:09 PM. 26 May

कुछ देर में झारखंड में होगी बारिश

झारखंड के चतरा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और पलामू जिले के कुछ इलाकों में अगले एक से तीन घंटे के अंदर हल्की से मध्‍यम दर्जे की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. इन जिलों में तेज हवा भी चलने के आसार हैं.

Weather Forecast Update: झारखंड-बिहार में बारिश, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्‍य के मौसम का हाल
11:39 AM. 26 May 2211:39 AM. 26 May

दिल्ली में आसमान साफ रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को आसमान साफ रहने की संभावना है. शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:39 AM. 26 May 2211:39 AM. 26 May

बिहार के मौसम का हाल

बिहार के कुछ जिलों में गुरुवार को बारिश की संभावना है. प्रदेश की राजधानी पटना में आज का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं.

11:39 AM. 26 May 2211:39 AM. 26 May

इन राज्यों में बारिश के आसार

skymetweather की मानें तो, गुरुवार को जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना में भी हल्की बारिश का अनुमान है.

11:39 AM. 26 May 2211:39 AM. 26 May

हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में गुरुवार को यानी आज बारिश के आसार हैं. यहां का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

7:49 AM. 26 May 227:49 AM. 26 May

उत्तर बिहार में दो दिन झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के अन्य जिले में अगले 24 घंटे तक तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है. मौसम विभाग पूसा से जारी एडवाइजरी के अनुसार, इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वैसे अगले पांच दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. इससे मौसम का मिजाज भी बदलता रहेगा.

7:49 AM. 26 May 227:49 AM. 26 May

बारिश ने घटाया तापमान 31 मई तक गर्मी से राहत

झारखंड के कई इलाकों में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है. सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के हेंदगीर (60 मिलीमीटर) में हुई. बारिश होने के कारण सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे आ गया है. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यहां पिछले एक माह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से ऊपर चल रहा था. रांची का अधिकतम तापमान भी 33.2 तथा जमशेदपुर का 37.2 डिग्री सेसि रहा.

झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश

मौसम केंद्र के अनुसार, 31 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है. 26-27 मई को संताल परगना में बारिश हो सकती है. 28 से 31 मई तक राज्य के दक्षिणी-पूर्वी, उत्तरी तथा मध्य भाग में बारिश हो सकती है.

7:38 AM. 26 May 227:38 AM. 26 May

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहाना नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने (IMD) ने 26 मई को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 28 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

7:38 AM. 26 May 227:38 AM. 26 May

राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में दिन के तापमान में वृद्धि

राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में बुधवार को दिन के तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई हालांकि सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि फलौदी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा. विभाग ने आगामी दिनों में बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, गंगानगर, जिलों में लू चलने की आशंका जताई है.

7:38 AM. 26 May 227:38 AM. 26 May

दिल्ली में हफ्तेभर तक लू चलने की संभावना नहीं

दिल्ली के आसमान में बुधवार को बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम पारा सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में हफ्तेभर तक लू चलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है, इस दौरान तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन अगले एक सप्ताह तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola