Weather Forecast Update: राजस्थान के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates : दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ मॉनसूनपूर्व जोरदार बारिश हुई. इससे दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बिजली और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई. राजस्थान, ओडिशा और झारखंड समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटों के दौरान आंधी के साथ जोरदार बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

राजस्थान के कई हिस्सों में तेज अंधड़ के साथ बारिश

राजस्थान के कई हिस्सों में बीते सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ अंधड़ और बारिश हुई. जिसके कारण कई जगह पेड़ उखड़ गये और बिजली के पोल गिर गये. वहीं, कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई. विभाग ने इसकी जानकारी दी.

जैसलमेर में 25 से 27 मई को तेज अंधड़ चलने की संभावना

जैसलमेर में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक, जैसलमेर में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार बार मौसम में बदलाव हो रहा है. इस कारण तापमान में भी दिन ब दिन बदलाव हो रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर अंधड़ चलने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 25 मई से एक बार फिर जिले में तेज हवाओं का दौर रहेगा. इस दौरान तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है.

राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश

राजस्थान में सोमवार को आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. बारिश और आंधी का दौर मंगलवार को भी जारी रहेगा. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग ने इसके संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में रहेगा.

जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में भीषण गर्मी की संभावना 30 गुना अधिक, स्टडी में दावा

जलवायु संबंधी एक अध्ययन में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी ने व्यापक मानवीय पीड़ा और वैश्विक स्तर पर गेहूं की आपूर्ति को प्रभावित किया तथा मानव जनित गतिविधियों के कारण इसके और अधिक तेज होने की संभावना 30 गुना अधिक है.

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी से सोनप्रयाग में रुकी केदारनाथ यात्रा

उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण केदारनाथ यात्रा सोनप्रयाग में रुकी. रुद्रप्रयाग सर्किल ऑफिसर प्रमोद घिल्डियाल का कहना है कि फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं.

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के केलांग इलाके में ताजा हिमपात

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के केलांग इलाके में ताजा हिमपात हुआ.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola