Weather Forecast: चक्रवात के कारण होगी भारी बारिश, जानें झारखंड-बंगाल सहित अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Kolkata: A man rides a bicycle on a road during monsoon rain in Kolkata, Saturday, Aug. 27, 2022. (PTI Photo)(PTI08_27_2022_000139A)

Weather Forecast Update Today: मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दुर्गापूजा के बाद अब काली पूजा व दीपावली के समय भी बंगाल में बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसके रविवार देर रात तट पर पहुंचने की आशंका है. पूर्वानुमान है कि झारखंड में 25 से 27 तक राज्य में फिर से बारिश हो सकती है. IMD के अनुसार चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश पहुंचेगा. जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

विज्ञापन

ओड़िशा के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश की आशंका

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा संभावित चक्रवात 25 अक्तूबर को ओड़िशा के तट को छोड़ पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. इस कारण 23 अक्तूबर से ओड़िशा के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

रविवार को गहरे दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने कई जिलों के निचले इलाकों से लोगों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौसम प्रणाली के सोमवार को तीव्र चक्रवाती तूफान में बदलने से पहले शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में और रविवार को गहरे दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है.

ओडिशा में भारी बारिश होने का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में एक संभावित चक्रवात के कारण ओडिशा में अगले सप्ताह की शुरुआत में भारी बारिश होने का अनुमान है. चक्रवात के राज्य से आगे बढ़ने और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश की ओर बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

दिल्ली में ‘खराब’ श्रेणी में रही वायु गुणवत्ता

दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली रही और वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही. वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9.20 बजे 224 रहा.

बंगाल-बांग्लादेश तट से 25 को टकरा सकता है तूफान

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहा संभावित चक्रवात 25 अक्तूबर को ओड़िशा के तट को छोड़ पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तट से टकरा सकता है. आइएमडी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है. अगले चार दिन में इसके तीव्र होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है. 23 अक्तूबर से ओड़िशा के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. दिल्ली-एनसीआर की तरह ही प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola