Live Updates

Weather Forecast Updates: दिल्ली में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक, जानिए देश के अन्य राज्यों का हाल

Published at :19 Feb 2022 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Updates: दिल्ली में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक, जानिए देश के अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast LIVE Updates : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है. राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ बनने से झारखंड में 19 फरवरी को बादल छाये रह सकते हैं और 20 से 22 फरवरी के बीच विभिन्न जिलों में बारिश के आसार हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

दिल्ली में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक था. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर में सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत से 42 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया.

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक जानिए कैसा रहेगा मौसम

राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और बादल आते-जाते रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक 20 फरवरी को 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के आसमान पर एक बार फिर बादल छा गए हैं. अरब सागर से नमी लेकर आ रही पश्चिमी हवा और बंगाल की खाड़ी से आ रही दक्षिणी हवा ने यहां माहौल बना दिया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को रायपुर, दुर्ग सहित बस्तर संभाग के उत्तरी हिस्से में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है.

दिल्ली में दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान

आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई. मौसम विभाग ने दिन के दौरान तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार आया और वह सुबह नौ बजे ‘मध्यम’ श्रेणी (186) में दर्ज किया गया.

दिल्ली में चढ़ा पारा, अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री ज्यादा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में सापेक्ष आर्द्रता 92 से 32 प्रतिशत के बीच बनी रही. मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 28 जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

झारखंड में 20 फरवरी से बारिश की संभावना

राजस्थान में 17 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ बनने से असर झारखंड में 19 फरवरी को बादल छाये रह सकते हैं. 20 से 22 फरवरी तक राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा), दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां) तथा मध्य (रांची, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़) में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola