Weather Forecast Update: दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, झारखंड में बारिश, जानें अन्‍य राज्‍यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today Updates: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हीटवेव की चेतावनी दी. गुरुवार से उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव चलने के आसार हैं. इधर दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गयी है. जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

असम में मूसलाधार बारिश

असम में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. असम के 20 जिलों में करीब दो लाख लोग मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. कई गांवों में भूस्खलन के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है.

दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले दो से तीन घंटों में हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात होगा. साथ ही, बारिश होने की प्रबल संभावना है. कई जगहों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. इसका असर देवघर, दुमका, धनबाद, गुमला रांची जिले के कुछ भागों में पड़ेगा.

बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका

रांची मौसम केंद्र ने तात्‍कालि‍क मौसम अलर्ट जारी किया है. केंद्र के मुताबिक झारखंड के कई जिलों में आने वाले दो से तीन घंटों में आंधी चलने वाली है. बारिश के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है.

Weather Forecast Update: दिल्ली में फिर बढ़ेगी गर्मी, झारखंड में बारिश, जानें अन्‍य राज्‍यों का मौसम

सप्ताहांत में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गरज के साथ छींटे पड़ने तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है और रविवार को हल्की बारिश हो सकती है, जिससे सप्ताहांत में अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है.

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आने की संभावना

झारखंड में 10 से 15 जून के बीच मॉनसून आ सकता है. 17 मई से अंडमान में मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि एक जून से पूर्व ही केरल में मॉनसून आ सकता है. इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मॉनसून की बारिश शुरू हो गयी है. आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य होगी.

दिल्ली में लू चलने की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं. मौसम विभाग ने शहर के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola