ePaper
Live Updates

Weather Forecast LIVE Update: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Updated at : 15 Aug 2022 10:40 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast LIVE Update: दिल्ली में बारिश की संभावना, जानें बिहार-यूपी सहित अन्‍य राज्य का मौसम

Surat: A commuter rides a two-wheeler amid rainfall, that brings respite from the summer heat, in Surat, Thursday, June 16, 2022. (PTI Photo)(PTI06_16_2022_000277B)

Weather Forecast LIVE Update Today: दिल्ली में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई है. इधर झारखंड में बारिश का दौर रविवार को भी जारी है. बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक और लो प्रेशर एरिया बनने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है. अगले पांच दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. जानें यूपी-बिहार सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:40 AM. 15 Aug 2210:40 AM. 15 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित कर रहे थे, तब राष्ट्रीय राजधानी के आसमान में बादल छाए हुए थे. मौसम कार्यालय ने लाल किले के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को एक विशेष पूर्वानुमान जारी कर कहा कि सोमवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच लाल किले और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है.

8:03 PM. 14 Aug 228:03 PM. 14 Aug

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गत शनिवार शाम से ही बारिश हो रही है. राज्य के राजस्व विभाग के मुताबिक एक जून से शनिवार तक छत्तीसगढ़ में औसत 814.9 मिमी बारिश हुई है. रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार दोपहर बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान बस्तर,दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर, गरियाबंद, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार और सुकमा में भारी बारिश के आसार हैं.

8:03 PM. 14 Aug 228:03 PM. 14 Aug

रांची में लगातार बारिश

झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) रांची के अनुसार रांची, पश्चिमी सिंघभूम के कई हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के बीच वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है.

1:29 PM. 14 Aug 221:29 PM. 14 Aug

दिल्ली में जोरदार बारिश

दिल्ली में आज जोरदार बारिश हो रही है. बारिश का वीडियो सामने आया जो आरके पुरम का बताया जा रहा है.

1:29 PM. 14 Aug 221:29 PM. 14 Aug

दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंचा

दिल्ली में रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया और इसके और भी कम होने की संभावना है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शनिवार को रात आठ बजे जलस्तर 205.88 मीटर से घटकर रविवार को सुबह आठ बजे 204.83 मीटर पर पहुंच गया.

1:29 PM. 14 Aug 221:29 PM. 14 Aug

उत्‍तर प्रदेश में बारिश

उत्‍तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है. सुबह 7 बजे कानपुर में आसमान में काले घने बादलों के साथ शुरू हुई बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ाई है.

1:29 PM. 14 Aug 221:29 PM. 14 Aug

हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी समेत राज्य के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद , गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार व किशनगंज जिले में हल्‍की बारिश का पूर्वानुमान है.

1:29 PM. 14 Aug 221:29 PM. 14 Aug

छत्तीसगढ़ में अलर्ट 

रायपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि राज्य के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

7:47 AM. 14 Aug 227:47 AM. 14 Aug

उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र

रायपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने और उसके प्रबल होने की संभावना है. इन गतिविधियों के परिणामस्वरूप 15 अगस्त तक ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चार संभागों- रायपुर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर में भारी बारिश होने का अनुमान है.

7:22 AM. 14 Aug 227:22 AM. 14 Aug

बिहार में अच्छी बारिश की संभावना नहीं

बिहार में फिलहाल अच्छी बारिश की संभावना नहीं है. बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गयी है. मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त तक अच्छी बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 अगस्त तक बिहार के कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 15 अगस्त के दिन भी कई जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि इस बीच तेज धूप के चलते तापमान में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है.

7:22 AM. 14 Aug 227:22 AM. 14 Aug

झारखंड में मॉनसून सक्रिय

झारखंड में मॉनसून सक्रिय है. यह आगे भी जारी रहेगा. 16 अगस्त तक पूरे राज्य में बारिश होती रहेगी. उसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है.

7:19 AM. 14 Aug 227:19 AM. 14 Aug

दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन अपेक्षाकृत गर्म रहा. आईएमडी के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आम तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है.

7:19 AM. 14 Aug 227:19 AM. 14 Aug

ओडिशा में महानदी के आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा

ओडिशा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश और हीराकुंड जलाशय में उच्च जल प्रवाह के बाद महानदी के आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. अधिकारियों के मुताबिक बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर एक और निन्म दबाव का क्षेत्र बनने के कारण स्थिति और गंभीर हो सकती है. इसके परिणामस्वरूप मौसम विभाग ने राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

7:19 AM. 14 Aug 227:19 AM. 14 Aug

गुजरात में अब तक 84 प्रतिशत औसत मौसमी बारिश दर्ज

गुजरात में चालू मानसून सत्र के दौरान अब तक औसतन होने वाली बारिश की 84 प्रतिशत वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जिसमें कच्छ, वलसाड, गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिलों में 100 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. भारत मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले पांच दिनों में गुजरात के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

8:24 AM. 14 Aug 228:24 AM. 14 Aug

छत्तीसगढ़ : अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. रायपुर मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि राज्य के रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में अगले 48 घंटों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, गरियाबंद, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola