Weather Forecast Update: बादल छाए रहने से दिल्ली में गर्मी से मिली कुछ राहत, जानें अन्य राज्यों का हाल
Varanasi: Women ride a two-wheeler while shielding their faces with scarfs from the hot summer sun, in Varanasi, Friday, April 8, 2022. (PTI Photo)(PTI04_08_2022_000154A)
Weather Forecast Today Updates: दिल्ली में आज भी भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. हरियाणा और पंजाब में भी लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा है. उत्तर भारत में अगले तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है. जानें बिहार-झारखंड-यूपी स��ित देश के अन्य राज्य के मौसम का हाल
बादल छाए रहने से दिल्ली में गर्मी से लोगों को मिली कुछ राहत
आईएमडी ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है.मौसम विभाग ने कहा था कि उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के हिस्सों में अप्रैल में अधिक तीव्र और लगातार लू की स्थिति बने रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन ऐसे दर्ज किए गए हैं जब लू चली है और यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं. इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे.
उत्तर भारत के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू से मिलेगी राहत!
उत्तर भारत के लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, मौसम विभाग ने आज कहा है कि लू की प्रमुख अवधि खत्म हो गई है और बादलों की मौजूदगी बढ़ने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है और लू में कमी आएगी. बताया जा रहा है कि राजस्थान और पंजाब में गरज के साथ बारिश हो सकती है. बता दें कि पिछले 50 दिनों में बारिश नहीं होने के कारण पूरे भारत का तापमान 122 वर्षों में सबसे अधिक दर्ज किया गया था.
दिल्ली में अप्रैल में 5 दिन दर्ज की गई भीषण गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल अप्रैल में अब तक 5 दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई है. आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2017 में ऐसे 6 दिन दर्ज किए थे. मंगलवार को बादल छाए रहने से भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. महीने का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस था.
राजस्थान में छाये बादल
पिछले कई दिनों से लू के थपेड़े झेल रहे राजस्थान के लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली, जब पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहे. इससे अधिकतम तापमान में भी कमी की उम्मीद है.
अप्रैल में अब तक पांच दिन भीषण गर्मी
72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के पहले पखवाड़े में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया है. राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन भीषण गर्मी दर्ज की गई है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल 2017 में ऐसे छह दिन दर्ज किए थे।
न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 25 प्रतिशत रही. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए