Live Updates

Weather Forecast Today Updates : कारगिल के कई स्थानों में रिकॉर्ड की गयी तीन से 27 इंच तक बर्फबारी

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Updates : देश के अधिकांश हिस्‍से ठंड (Winter) की चपेट में आ चुके हैं जबकि उत्‍तर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) हो रही है. बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (Cold Weather) का जोर बढ गया है.9 दिसंबर (9 december 2020 ) यानी आज दक्षिण भारत में बारिश(Rain) के आसार है. दिल्ली सहित उत्तर भारत (North India Weather) और मध्य भारत के कई हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना बन रही है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन

कारगिल के कई स्थानों में रिकॉर्ड की गयी तीन से 27 इंच तक बर्फबारी

लद्दाख के कारगिल के विभिन्‍न स्‍थानों पर तीन से 27 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गयी है. इस स्थिति के कारण राष्‍ट्रीय राजमार्ग वन-डी और राष्‍ट्रीय राजमार्ग 301 वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है. भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है. विभिन्‍न एजेंसियां बर्फ हटाने में जुटी हैं.

कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बर्फबारी की संभावना

श्रीनगर से लेकर गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम, काजीगुंड, शिमला, धर्मशाला, उना, मंडी लाहौल स्पीति, केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में आगामी 24 घंटों के दौरान व्यापक बर्फबारी देखने को मिल सकती है.

बारिश और बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में शून्य से नीचे जा सकता है तापमान

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में बारिश और बर्फबारी के कारण आगामी 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे जाने की संभावना स्काईमेट वेदर ने जतायी है. साथ ही कहा है कि चार-पांच दिनों के बाद ठंडी हवाएं अपना असर दिखायेंगी और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है.

पहाड़ों पर 11 और 12 को भारी बारिश और हिमपात  

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 10 दिसंबर को यानी गुरुवार को पहाड़ों पर बारिश और हिमपात में ब्रेक लगेगी. उसके बाद एक नया पश्चिम विक्षोभ फिर से उत्तर भारत के करीब पहुंचेगा और यह सिस्टम कम-से-कम 48 घंटों तक व्यापक रूप में सक्रिय रहेगा. यानी, पहाड़ों पर 11 और 12 दिसंबर को भारी वर्षा और हिमपात का नजारा फिर से देखने को मिलेगा.

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी

श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में 11 और 12 दिसंबर को भारी बर्फबारी (Heavy Snowfall) और बारिश होने के आसार है.

आज दिन बेहद ठंडा रहना का अनुमान

उत्‍तर भारत के कई राज्‍यों में आज दिन बेहद ठंडा रहना का अनुमान जताया गया है. दिल्‍ली-एनसीआर सहित उत्‍तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में कोहरे की चादर लिपटी नजर आ रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola