Weather Forecast : दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली की ओर बढ़ा ‘ताउ ते’, आज देर रात तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना
Weather Forecast Today LIVE Updates ( 15 may) : देश में लगभग पिछले दो हफ्तों में लू से राहत लोगों को मिली है. कई हिस्सों में बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, अब मानसून भी आने वाला है, जिसके सामान्य रहने की उम्मीद है. इस बीच देश में देश के कई राज्यों में चक्रवात तूफान ‘ताउ ते’ का असर दिखाई दे रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चक्रवात तौकते को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. मौसम से जुडी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com साथ…
दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली की ओर बढ़ा ताउ ते तूफान, आज देर रात तक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार शाम को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘ताउ ते’ और मजबूत हो गया है और यह गुजरात तट एवं केंद्र शासित प्रदेश दमन-दीव एवं दादरा-नगर हवेली तट की ओर बढ़ रहा है. आईएमडी ने कहा कि तूफान के शनिवार देर रात तक ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है.
चक्रवात ताउ ते को लेकर एनडीआरएफ ने टीमों की संख्या 53 से बढ़ा कर 100 की
आसन्न चक्रवात ‘ताउ ते’ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने अपनी टीमों की संख्या 53 से बढ़ा कर 100 कर दी है. बल के महानिदेशक एसएन प्रधान ने एक ट्वीट में कहा कि ये टीम केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में कूच के लिए तैयार हैं.
तूफानी चक्रवात ‘ताउ ते’ से निबटने की तैयारियों को लेकर प्रधानमंत्री ने संबंधित राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ की बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चक्रवात ‘ताउ ते’ से उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए संबंधित राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों / एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की.
उत्तर भारत के साथ-साथ पहाड़ों पर भी बारिश की संभावना
उत्तर भारत के साथ-साथ पहाड़ों पर भी 17 या 18 मई से बारिश की संभावना. पूर्वी और मध्य भारत में कम होगी बारिश. पूर्वोत्तर भारत में भी जारी भारी बारिश में कमी आने की उम्मीद है.
अगले तीन दिनों तक भारत के तटीय प्रदेशों पर रहेगा समुद्री तूफान ‘तौकते’ का कहर, भारी बारिश की संभावना
समुद्री तूफान ‘ताउ ते’ का कहर अगले तीन दिनों तक भारतीय तट पर बना रहेगा. इस दौरान कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात पर भारी बारिश जारी रहेगी. गुजरात के पश्चिम में दस्तक देने के बाद पाकिस्तान और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश संभव है.
भारतीय तट पर इस साल पहला चक्रवाती तूफान
आईएमडी ने बताया कि चक्रवात 18 मई की शाम तक गुजरात तट के नजदीक पहुंच सकता है. इस चक्रवात को ‘ताउ ते’ नाम म्यांमा ने दिया है. यह भारतीय तट पर इस साल पहला चक्रवाती तूफान होगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए