Weather Forecast Update : झारखंड में अभी ठंड से राहत नहीं, देश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का हाल
Jalandhar: A woman crosses a railway track amid dense fog during a cold morning, in Jalandhar, Friday, Dec. 18, 2020. (PTI Photo)(PTI18-12-2020_000023B)
Weather Forecast Today LIVE Update : फरवरी (8 February) की शुरुआत में भी देश के कई हिस्सों में ठंड (Cold) का दौर जारी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन दिनों सर्द हवाओं के साथ ही किसी-किसी हिस्से में बारिश (Rain) का दौर जारी है. इधर उत्तराखंड के चमोली जिले (Chamoli Glacier Break) की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक विकराल बाढ़ आ गई थी. उत्तरी और मध्य हिस्से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) हो रही है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कश्मीर में ठंड से मिली थोड़ी राहत
कश्मीर में ठंड से हल्की राहत मिली है, क्योंकि सोमवार को घाटी में न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है. हालांकि, यह सभी मौसम केंद्रों पर अब भी शून्य डिग्री से नीचे रहा. अधिकारियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उसकी पिछली रात तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था.
जानें यूपी में 9 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम शुष्क रहा. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का सबसे ठंडा स्थान अमेठी जिले के फुर्सतगंज में रहा, जहां पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. नौ फरवरी को सुबह के समय मौसम शुष्क रहने और शाम को कोहरा की संभावना है.
एमपी के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 9 जिलों में मंगलवार सुबह तक शीतलहर चलने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर सोमवार को 26 डिग्री सेल्सियस हो गया. प्रदेश में सबसे कम तापमान रायसेन और उमरिया जिले में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बताया जा रहा है कि मंगलवार से शीतलहर का प्रभाव शुरू हो जाएगा.
पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में ठंड से राहत नहीं
पंजाब और हरियाणा में ज्यादातर स्थानों पर ठंड का प्रकोप जारी रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के आदमपुर में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सबसे ठंडा स्थान रहा. अमृतसर में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में पांच डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 5.8 डिग्री सेल्सियस और हलवारा में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया. हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से धौलीगंगा नदी में आए जलसैलाब के कारण मची तबाही के मद्देनजर अब भी राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि उत्तराखंड में सोमवार को मौसम खुष्क रहेगा. मतलब राज्य में बारिश नहीं होगी. ऐसे में राहत कार्य में फायदा मिलेगा. वहीं मंगलवार और बुधवार की शाम को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण उत्तरी उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है.
दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान
दिल्ली में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शहर के मौसम संबंधी आंकड़े मुहैया कराने वाली सफदरजंग वेधशाला में सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए