Live Updates

Weather Forecast Update : उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के बाद अलर्ट, ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना बही, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Today LIVE Update : उत्तराखंड के चमोली जिले (Chamoli Glacier Break) की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इधर ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश (Rain) का दौर जारी है. विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित (Winter) किया है. इस साल ठंड फरवरी (7 February) में भी कम नहीं हुई है. उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट (Cold Wave) में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी (SnowFall ) हो रही है. आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, jharkhand, bihar Uttar Pradesh, West Bengal, Madhya pradesh, jammu kashmir Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

ऋषिगंगा पनबिजली परियोजना बही, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा नहीं: एनसीएमसी

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा नदी पर 13.2 मेगावाट की एक छोटी पनबिजली परियोजना बह गई है, लेकिन निचले इलाकों में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है क्योंकि जल स्तर सामान्य हो गया है. रविवार की शाम यहां हुई एक आपात बैठक में मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) को यह जानकारी दी गई.

चमोली में आई बाढ से केदारनाथ आपदा की भयावह यादें ताजा

उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को हिमखंड टूटने से नदियों में आई विकराल बाढ़ ने आठ साल पहले की केदारनाथ आपदा की भयावह यादें फिर से ताजा कर दीं. हांलांकि, गनीमत यह रही कि वर्ष 2013 की तरह इस बार बारिश नहीं थी और आसमान पूरी तरह साफ था जिससे हेलीकॉप्टर उड़ाने में मौसम बाधा नहीं बना. वर्ष 2013 में आई आपदा में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को आपदा की गंभीरता को समझने में समय लगने के कारण तीखी आलोचना झेलनी पड़ी थी जिसके चलते उन्हें सत्ता से भी हाथ धोना पड़ा था.

उत्तराखंड के प्रभावित इलाकों में 7, 8 फरवरी को प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं: IMD

आईएमडी का कहना है कि उत्तराखंड के चमोली, तपोवन और जोशीमठ में सात और आठ फरवरी को प्रतिकूल मौसम की कोई आशंका नहीं है. ऐसे में यह हिमखंड टूटने से प्रभावित हुए क्षेत्रों के लिए यह काफी राहत की बात है. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, आईएमडी के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा कि इन दोनों दिनों में चमोली, तपोवन और जोशीमठ में शुष्क मौसम रहने का अनुमान है. राज्य के लिए विशेष रूप से जारी किए गए मौसम परामर्श में कहा गया कि सात और आठ फरवरी को बारिश और बर्फबारी की कोई आशंका नहीं है.

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट

राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर बीते 24 घंटों के दौरान रात के तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में सर्दी का असर बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार, माउंट आबू और मैदानी हिस्सों के फलौदी में न्यूनतम तापमान जमाव बिन्दू पर दर्ज किया गया. वहीं, राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 27.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जतायी है.

दिल्ली में दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान

दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, सुबह हल्का कोहरा छाया रहा. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा. दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है. जबकि, अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 97 फीसदी थी.

150 श्रमिक लापता

उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से अलकनंदा और इसकी सहायक नदियों में अचानक आई विकराल बाढ़ के बाद गढ़वाल क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है. राज्य के आपदा मोचन बल की डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऋषिगंगा ऊर्जा परियोजना में काम करने वाले 150 से अधिक कामगार संभवत: इस प्राकृतिक आपदा से सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola