Weather Forecast Today: पटना में भारी बारिश, राजस्थान में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, बिहार में वज्रपात का खतरा, झारखंड-यूपी और दिल्ली समेत जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Jaipur: Commuters pass through a waterlogged street following heavy rain, in Jaipur, Tuesday, July 7, 2020. (PTI Photo)(PTI07-07-2020_000209A)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Weather Forecast Today, 26 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update: देशभर में मॉनसून की गति थोड़ी कम हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में शनिवार को आंधी के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार के लोगों को मॉनसून की भारी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. हालांकि बिहार और यूपी में मॉनसून की बारिश शुरू हो चुकी है. देश भर के मौसम और बारिश का हाल जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

पटना में भारी बारिश

पटना में शुक्रवार शाम से ही भारी बारिश के कारण बिहार विधानसभा परिसर और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया. मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शुक्रवार से 145 मिलीमीटर बारिश हुई है जो कि एक दशक में सबसे अधिक है। विभाग ने बताया कि सुबह में गरज के साथ बारिश हो रही थी. पटना या आसपास के इलाकों में वज्रपात से किसी की मौत की सूचना नहीं है.

यूपी में गरज और बौछारों के साथ बारिश

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बौछारों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग ने अनुसार प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली गिरी. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.

राजस्थान में गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत

राजस्थान में मानसून आने के बाद भी लोग गर्मी और उसम से परेशान थे. हालांकि, दो दिन से लगातार मौसम के बदलाव के बाद हल्की बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. बारिश से रात के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है.

देहरादून समेत कई जगह आंधी और बिजली चमकने की संभावना

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज के चलते आंधी के साथ बिजली कड़कने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है. मौसम विज्ञानियों की ओर से अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा

बिहार के कई इलाकों में एक बार फिर भारी बारिश और वज्रपात का खतरा मंडरा रहा है. आपदा प्रबंधन विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ भारी वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है.

यूपी में इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मॉनसून के आ जाने के बाद भी उत्तर प्रदेश में अभी छिटपुट बारिश ही देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आज बारिश हो सकती है.बरेली, पीलीभीत, शामली, अलीगढ़, एटा, सहारनपुर, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, कासगंज आदि जगहों पर आज बारिश का अनुमान है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola