Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड अभी भी पड़ रही है. झारखंड में आज बारिश के आसार हैं. दिल्ली-एनसीआर में लोगों को अभी भी ठंड लग रही है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

दिल्ली-एनसीआर में ठंड

दिल्ली-एनसीआर में ठंड अभी भी लोगों को लग रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 14 फरवरी के बाद 20 और 21 फरवरी को दिल्ली में बारिश हो सकती है. यानी आपको फरवरी में भी ठंड कम नहीं होगी. यहां लोग अभी भी ठंड को दूर करने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. कोहरे के बीच लो विजिबिलिटी की वजह से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई.

undefined

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी

हिमाचल प्रदेश के ऊना, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों समेत कई हिस्सों में शीतलहर का दौर जारी है. मौसम कार्यालय ने 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान व्यक्त किया है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.

undefined

राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर

उत्तरी सर्द हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप नजर आ रहा है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, 12 फरवरी की शाम से एक हल्के प्रभाव का पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान पर एक्टिव हो सकता है. इसके असर से 13-14 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाये रहने की संभावना है.

undefined

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में बेमौसम बारिश

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश ने परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने विदर्भ के अधिकांश हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर आंधी और बारिश हो सकती है. पूर्वानुमान के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में बारिश की 51 से 75 प्रतिशत संभावना है.

undefined

झारखंड में होगी बारिश

झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ रहा है. आकाश में बादल छा गये हैं. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि सोमवार से बारिश की संभावना है. 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के अनुसार, 12 फरवरी को राज्य के उत्तरी क्षेत्र (पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रांची, रामगढ़ और लोहरदगा) में बारिश के आसार हैं. 13 और 14 फरवरी को कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

undefined

यूपी में होगी बारिश

यूपी में आज से मौसम में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश व गरज के साथ बौछारे पड़ सकती है. 13 फरवरी को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. 14 फरवरी को भी बूंदाबादी और बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
undefined

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार,12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन