मौसम : लो प्रेशर का असर, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश का अलर्ट, फोटो पीटीआई

Weather Forecast : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव(लो प्रेशर) का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें और किन राज्यों के लिए जारी किया गया है अलर्ट.

विज्ञापन

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 23 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 23 से 28 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, 23 से 25 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

विभाग के अनुसार, 23 से 26 अगस्त के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, 23 से 25 अगस्त के दौरान विदर्भ में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

23 अगस्त को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है. बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.


बिहार का मौसम
बिहार का मौसम

छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 23 अगस्त को अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा गरज और चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है. 24 अगस्त को भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है.


ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : अगले 6 दिन कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? आया वेदर अपडेट

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम?

23 और 24 अगस्त 2026 को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.


झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

22 से 24 अगस्त 2026 के दौरान झारखंड में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ रहेगा, जहां पूरे राज्य में गरज, वज्रपात (बिजली गिरने) और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही, 23 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों (पलामू, गढ़वा, चतरा) और दक्षिण-पश्चिमी जिलों (गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है. वहीं 24 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी इलाकों के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग (हजारीबाग) में भी कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी.


ये भी पढ़ें: Weather Update : पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गुरुवार तक राहत की उम्मीद नहीं

झारखंड का मौसम
झारखंड का मौसम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola