बंगाल की खाड़ी में डूबा पनामा-फ्लैग वाला जहाज, इंडियन नेवी का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Updated:
विज्ञापन

इंडियन कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन, गोल घेरे में चीनी नागरिक को बचाते भारतीय तट रक्षक, फोटो- एएनआई

Bay of Bengal Ship Sinks: ओडिशा के पारादीप पोर्ट से लौह अयस्क लेकर निकला पनामा झंडे वाला एक कार्गो जहाज बंगाल की खाड़ी में डूब गया. हादसा तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर हुआ. जहाज पर सवार क्रू सदस्यों की तलाश के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड और भारतीय नौसेना ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

Bay of Bengal Ship Sinks: भारत के पूर्वी तट के पास बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला कार्गो जहाज MV Ocean Winner डूब गया. जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 20 चीनी नागरिक शामिल हैं. हादसे की सूचना मिलने के बाद भारतीय तटरक्षक बल और दूसरी एजेंसियां तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं.

विज्ञापन

जहाज पर सवार थे 24 क्रू सदस्य

जहाज पर कुल 24 लोग मौजूद थे. इनमें 20 चीन के नागरिक, तीन म्यांमार के और एक बांग्लादेश का नागरिक था. शनिवार (22 अगस्त) की देर रात मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (MRCC) को MV Ocean Winner से संपर्क टूटने की जानकारी मिली. इसके बाद जहाज से जुड़ी कंपनी Victory Star Group Co Ltd की ओर से सर्च एंड रेस्क्यू सहायता मांगी गई.

दो क्रू सदस्यों को बचाया गया

सूचना मिलते ही मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने International Safety Net को सक्रिय किया और MT AISOPOS नाम के एक दूसरे जहाज को उस इलाके की ओर भेजा. दो अलग-अलग लाइफराफ्ट से दो लोगों को बचाया गया. हालांकि बचाए गए दोनों लोगों की पहचान तत्काल सामने नहीं आई है.

बाकी क्रू की तलाश जारी

बाकी क्रू सदस्यों को खोजने के लिए अभियान जारी है. भारतीय तटरक्षक बल ने इस ऑपरेशन में ICGS Varad और ICGS Anmol को तैनात किया है. इसके अलावा बचाव अभियान को और मजबूत करने के लिए ICGS Vijit को श्री विजय पुरम से भेजा गया है.

पारादीप से रवाना होने के बाद टूटा संपर्क

जानकारी के मुताबिक लोहे का अयस्क ले जा रहा MV Ocean Winner ओडिशा के पारादीप पोर्ट से रवाना हुआ था. इसके बाद जहाज ट्रैकिंग सिस्टम से गायब हो गया और बाद में बंगाल की खाड़ी में डूबने की खबर सामने आई.

जहाज पारादीप तट से 200 समुद्री मील से ज्यादा दूर बताया गया है. अधिकारियों के मुताबिक इसकी आखिरी रिपोर्टेड लोकेशन ईस्ट आइलैंड लाइट से करीब 310 समुद्री मील की दूरी पर थी.

सिंगापुर जा रहा था जहाज

समुद्री जहाजों को ट्रैक करने वाली सेवा MarineTraffic के मुताबिक MV Ocean Winner एक बल्क कैरियर था और पनामा के झंडे के तहत चल रहा था. जहाज की लंबाई करीब 225 मीटर और चौड़ाई 32.26 मीटर थी. बताया जा रहा है कि जहाज सिंगापुर जा रहा था.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola