Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम, होगी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Jan 2024 8:02 AM

विज्ञापन

Jammu: People sit near an earthen stove to warm themselves during a cold winter morning, in Jammu, Saturday, Jan. 13, 2024. (PTI Photo)(PTI01_13_2024_000024A)

Weather Forecast : दिल्ली में शीतलहर का दौर जारी है. हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली में शीतलहर जारी है. रविवार को अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक 31 जनवरी से एक फरवरी तक सामान्य रूप से आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है. इसके साथ ही 29 से 30 जनवरी तक शहर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है.

हिमाचल प्रदेश में होगी बर्फबारी और बारिश

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 30 जनवरी से तीन फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण जनवरी के अंत से लेकर अगले दो से तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं.

जम्मू-कश्मीर का मौसम

ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने के कारण रविवार को कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के पहले सप्ताह तक घाटी के ज्यादातर स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है.

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि के साथ प्रदेश में पड रही कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार-पांच दिन राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से शीत लहर से राहत मिलने की काफी संभावना है.

बिहार का मौसम

बिहार में सोमवार से अगले तीन-चार दिन तापमान में कुछ वृद्धि होगी. छह फरवरी से एक बार फिर ठंड जोर पकड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 जनवरी और तीन फरवरी को एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी व बरसात होने की संभावना है. बिहार में छह फरवरी के आसपास ठंडी हवाएं शुरू हो सकती है. आइएमडी के मुताबिक 29 जनवरी को उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं.

Also Read: Bihar Weather: ये चार दिन ठंड से मिलेगी राहत, जानें फिर कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड का बदलेगा मौसम

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के आसार हैं. 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश हो सकती है. दो फरवरी से मौसम साफ होने के आसार हैं. मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान चढ़ सकता है. अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है. इससे ठंड का एहसास ज्यादा होगा. मौसम केंद्र के अनुसार 29 जनवरी से आकाश में बादल आ सकता है.

यहां हो सकती है भारी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन