Weather Update: 15 अगस्त तक देश के इन राज्यों में नहीं होगी बारिश, जानें कहां बरसेंगे बदरा

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Workers cover themselves with plastic sheets as they walk on a road during heavy rain in New Delhi, Thursday, July 29, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI07_29_2021_000263A)

Weather Forecast LIVE Updates: देश में अगले पांच दिनों तक RAIN की संभावना कम है. हालांकि, कुछ राज्यों में हल्की बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. UP-JHARKHAND-BIHAR और DELHI सहित अन्य राज्यों के WEATHER का हाल जानें…

विज्ञापन

दिल्ली में उमस भरा मौसम बने रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरा मौसम बना रहने का अनुमान है. साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 से 6 दिन तक यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए 15 अगस्त का जश्न तपिश भरा रह सकता है.

सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी. उन्होंने कहा, बाढ़ प्रभावित इलाकों में नोडल अधिकारी की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं. राहत शिविरों में महिलाएं हैं, वहां सुरक्षा के इंतजाम किए जाए.

बिहार के इन 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो बिहार के किशनगंज, अररिया, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल के साथ पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश और वज्रपात देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग द्वारा अगले 72 घंटे में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है.

जापान में भारी वर्षा के बाद भूस्खलन, बाढ़ का खतरा मंडराया

जापान के दक्षिण पश्चिम भाग में शुक्रवार को मूसलाधार वर्षा होने से भूस्खलन हुआ और चार लोग मलबे में दब गये. भारी बारिश से अब बाढ़ व भूस्खलन की घटनाएं बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है. नागासाकी क्षेत्र के उनजेन के अधिकारियों ने बताया कि शहर में भूस्खलन की घटना की चपेट में दो मकान आ गये जिनमें कुल चार लोग रह रहे थे. न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, जापान मौसमविज्ञान एजेंसी ने दक्षिण मुख्य द्वीप क्युशू के कई हिस्सों में भारी वर्षा एवं भूस्खलन की चेतावनी दी है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री दर्ज

दिल्ली में शुक्रवार को सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत दर्ज हुआ. मौसम विज्ञान कार्यालय ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम विभाग ने कहा

मौसम विभाग ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक उत्तराखंड में तथा 12 से 14 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola