Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, कहीं बारिश तो कहीं होगी ओलावृष्टि, जानिए अपने शहर का हाल
Aaj Ka Mausam: झारखंड के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट.
Weather Forecast Updates: स्काइमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ रेखा झारखंड से दक्षिण आंतरिक तमिलनाडु तक आंतरिक ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा होते हुए गुजर रही है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम और उसके आसपास बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा सिक्किम से दक्षिण बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है. जानें दिल्ली-यूपी सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
फिर उत्तर भारत में दस्तक देगी गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज अभी बदला-बदला नजर आ रहा है. लेकिन जल्द ही यह सुहाना मौसम का दौर खत्म हो जाएगा. इसके बाद देश में भीषण गर्मी का दौर शूरु हो जाएगा. मौसम विभाग की माने तो अगले सप्ताह से उत्तर भारत के राज्यों में जबरदस्त गर्मी की शुरुआत होने की संभावना है.
पश्चिमी विक्षोभ का असर
पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में साफ दिखाई दे रहा है. कई राज्यों में बारिश हो रही है, तो कहीं तेज हवा चल रही है. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.
महाराष्ट्र में होगी बारिश
बारिश के बादल सिर्फ दिल्ली में नहीं मंडरा रहे. मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र और तेलंगाना में भी बारिश की संभावना है. विभाग की ओर से इन दोनों प्रदेशों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है.
इन राज्यों में होगी बारिश
देश के कई राज्यों में बारिश होने के आसार है. दक्षिणी पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में झमाझम बारिश
दिल्ली में मौसम विभाग की तरफ से राहत भरी खबर है. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल रहा है. तेज गर्मी के बीच एक बार दिल्ली के आसमान पर काले-काले बादल उमड़ रहे है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. बारिश से मौसम खुशनुमा हो जाएगा.
अमेरिका- मिसौरी में बवंडर से पांच की मौत
अमेरिका के दक्षिणपूर्वी मिसौरी में भीषण बवंडर से पांच लोगों की मौत हो गई. तेज हवा ने इलाके में जमकर तबाही भी मचाई. बीते दो दो हफ्तों में आया यह तीसरा सबसे घातक तूफान था. मिसौरी के सेंट लुइस से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण में बोलिंगर काउंटी के एक ग्रामीण क्षेत्र से होकर बवंडर गुजरा. इससे पेड़ उखड़ गए, मकान क्षतिग्रस्त हुए और इलाके में भारी तबाही मची.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए