Weather Forecast: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एमपी में शीतलहर, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: A child wrapped in woolens on a street during a cold winter morning, in New Delhi, Wednesday, Jan 4, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI01_04_2023_000027A)

Weather Forecast Updates Today: देश के मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है. जहां बिहार में आगामी पांच दिनों तक धुंध लगने की संभावना व्यक्त की गयी है. वहीं झारखंड में पिछले दो दिनों से लोग धूप के लिए तरस गये है. झारखंड में शीतलहर के कारण सभी प्राथमिक विद्यालय आठ जनवरी तक बंद कर दिये गये हैं. दिल्ली ठंड से ठिठुर गयी है. इस मौसम में पहली बार तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है. आइए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम

विज्ञापन

ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट

मध्य प्रदेश में घना कोहरा छा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 14 जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बता दें प्रदेश में बीते दो दिनों से शीतलहर चल रही है जिसके कारण काफी ठंड पड़ रही है.

दिल्ली में शीतलहर जारी

दिल्ली में शीतलहर जारी है. ठंडी हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में जोरदार सर्दी महसूस की जा रही है. शीतलहर के कारण गुरुवार को इस मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई. आज यानी गुरुवार को पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. यह बीते दो वर्ष में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है.

दिल्ली में बढ़ी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली में कई पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान डलहौजी (4.9 डिग्री सेल्सियस), धर्मशाला (5.2 डिग्री सेल्सियस), कांगड़ा (3.2 डिग्री सेल्सियस), शिमला (3.7 डिग्री सेल्सियस), देहरादून (4.6 डिग्री सेल्सियस), मसूरी (4.4 डिग्री सेल्सियस) और नैनीताल (6.2 डिग्री सेल्सियस)से भी कम रहा.

उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप

Weather Forecast: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एमपी में शीतलहर, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

उत्तर भारत के कई हिस्सों को गुरुवार सुबह शीत लहर का सामना करना पड़़ा, जबकि घने कोहरे के चलते रेल परिचालन प्रभावित हुआ. राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते आज मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गयी, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. यह बीते दो वर्षों में जनवरी में दिल्ली में दर्ज सबसे न्यूनतम तापमान भी है.

राजस्थान के चुरू, सीकर में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन शून्य से नीचे

Weather Forecast: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एमपी में शीतलहर, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

लगभग पूरे राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और चुरू तथा सीकर जिले में न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी का यह सितम अभी दो दिन और जारी रहेगा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य से 1.8 डिग्री नीचे और चुरू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इन दोनों जगह पर लगातार तीसरी रात, न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है.

दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह

Weather Forecast: दिल्ली में कड़ाके की ठंड, एमपी में शीतलहर, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जबरदस्त शीत लहर के चलते गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में आज सुबह घना कोहरा छाया. सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola