Live Updates

Weather Forecast Update: जोरदार बारिश में जलमग्न हुआ ये शहर, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाढ़ जैसी स्थिति, जानें दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, समेत अन्य राज्यों में आज के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand) में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण आज भी यहां अच्छी वर्षा की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने आज उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश (Weather Forecast Himachal Pradesh) और उत्तराखंड (Weather Forecast Uttrakhand) में अच्छी वर्षा की संभावना जतायी है. ऐसे में आइये जानते हैं दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab) समेत अन्य हिस्सों में कम वर्षा की संभावना जतायी है. जबकि, मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh), बंगाल (Weather Forecast Bengal), यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai), कर्नाटक (Weather Forecast Karnataka) समेत अन्य राज्यों का हाल…

विज्ञापन

नोएडा में मौसम हुआ सुहावना

सोमवार शाम को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया. बारिश से न सिर्फ गर्मी से राहत मिली, बल्कि तापमान में भी गिरावट आई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक मंगलवार को भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. सोमवार को दिन की शुरुआत हल्के बादलों से हुई। सुबह से ही मौसम में नमी बनी रही. दोपहर बाद से मौसम ने करवट ली. आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ शाम साढ़े चार बजे बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा. मौसम विज्ञानी के मुताबिक बारिश के बाद अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन हवा में नमी का स्तर 69 फीसद से 85 फीसद के बीच रहा.

दिल्ली और मेरठ में रिमझिम की शुरुआत

बुधवार, गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी दिन की शुरुआत रिमझिम के साथ ही हुई. इस बार भादो में अच्‍छी बारिश हो रही है. हालांकि सावन के महीने में उतनी वर्षा नहीं हुई. यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है. अभी बारिश यह सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई जा रही है.

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव

बंगाल की खाड़ी में 20 दिनों में पांचवीं बार निम्न दबाव की सृष्टि की संभावना जताई जा रही है, जिसके फलस्वरूप आगामी गुरुवार से बंगाल में बारिश और बढ़ सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निम्न दबाव के प्रभाव से सप्ताह के मध्य से सूबे में बारिश बढ़ सकती है. बुधवार को बंगाल की खाड़ी के उत्तर में निम्न दबाव तैयार हो सकता है. उस दिन से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो जाएगा.

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाढ़ जैसी स्थिति

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है. बारिश के चलते राज्य के अधिकतर हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं. विजयवाड़ा में कृष्णा नदी पर बने प्रकाशम डैम के 70 दरवाजे खोल दिए गए हैं. पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते डैम में पानी की मात्रा अधिक हो गई, जिसके चलते डैम के इन दरवाजों को खोलना पड़ा है. माना जा रहा है कि डैम का पानी छोड़े जाने के बाद आस पास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है.

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश

दिल्ली में सोमवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी बारिश हुई. तेज बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया। बारिश के बाद दिल्ली में कई जगहों पर रोड जाम हो गया.

जोरदार बारिश में जलमग्न हुआ ये शहर

जोरदार बारिश से यमुनानगर शहर जलमग्न हो गया. यमुनानगर में औसत 53 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक जगाधरी में 82 एमएम बारिश हुई. निकासी की व्यवस्था लचर होने के कारण जहां शहर के निचले इलाकों में जलभराव रहा, वहीं नकटी नदी में आए उफान के कारण साढौरा में खेतों व रिहायशी एरिया में पानी घुस गया. बाढ़ की चपेट में आए ग्रामीणों को सुरक्षित जगह भेजा गया. सोम नदी ने भी काफी नुकसान किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola