Weather Forecast: दिल्ली में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का मौसम
Weather Forecast Updates Today: एक ओर जहां उत्तर भारत और मध्य भारत में ठंड बढ़ती नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी बारिशों का सिलसिला देखा जा रहा है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड अब लोगों को सताने लगी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी नजर आ रहा है. यहां सुबह और शाम ज्यादा ठंड लग रही है. जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहने वाला है मौसम
उत्तर में कोहरा, दक्षिण में बारिश
पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गयी है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर पूर्व भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. वहीं, दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 19 दिसंबर की रात से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है.
दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि हवा की गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गयी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को सुबह धुंध होने और दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.
सबसे कम जलाई गई पराली
मौसम के लिहाज से एक अच्छी खबर है. पंजाब और हरियाणा में इस मौसम में पराली जलाने की घटनाओं में कमी आयी है. 2016 के बाद सबसे कम पराली इस मौसम में जलाई गई है. दिल्ली में भी अक्टूबर और नवंबर के दौरान बीते 4 सालों में पराली के कारण सबसे कम धुआं हुआ है. सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरन्मेंट के विश्लेषण में यह बात कही गई है. (भाषा)
दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
पहाड़ों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण देश की राजधानी दिल्ली में अब कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है. बता दें, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों बर्फबारी हो रही है. इस कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में भी कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है.
राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान के चुरू में सोमवार रात न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान चुरू में 4.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 6.9 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर सीकर में 7.0 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.1 डिग्री सेल्सियस तथा संगरिया में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.राज्य में बाकी जगह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा.
सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक कई जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. जबकि सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ सकती है. मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों में बदलने वाला है. अगले कुछ दिनों में ठंड लोगों को परेशान करने वाली है.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए