Weather Forecast: झारखंड में येलो अलर्ट, जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates: पश्चिमी विक्षोभ का असर देश के कई हिस्सों में दिखाई दे रहा है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है. मौसमी गतिविधियों के कारण भारत के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. आज भी दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश हो सकती है. देश में मौसम की ताजा जानकारी के लिए बने रहे प्रभात खबर के साथ..
यहां ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने 26 अप्रैल, मध्य महाराष्ट्र में 25 से 27 अप्रैल, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 25-26 अप्रैल तक और पूर्व मध्य प्रदेश में 26 अप्रैल को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.
तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु और केरल में अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 25 अप्रैल को, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल को, केरल में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल के दौरान और तेलंगाना में 27 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान
आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में 25 अप्रैल से 27 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने या ओलावृष्टि होने का भी पूर्वानुमान व्यक्त किया है.
मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान
आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान देश में लू की स्थिति रहने की संभावना नहीं है. 26 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में और 28 अप्रैल से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान है.
झारखंड में येलो अलर्ट
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को तेज धूप के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला और रिमझिम बारिश हुई. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 1 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 26 व 27 अप्रैल के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं
मौसम को लेकर राहत की खबर आ रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि इस महीने के अंत तक देश में ‘लू’ की स्थिति लौटने की संभावना नहीं है और शुक्रवार से उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में नए सिरे से बारिश होने की उम्मीद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए