Weather Forecast, Updates 6 june 2020: राजस्थान के अनेक भागों में बारिश, जानिये क्या है आपके शहर का हाल

Updated:
विज्ञापन

स्काईमेट वेदर के अनुसार, मध्य प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भागों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. साथ ही बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम विकसित हो रहा है. अनुमान है कि इसके चलते मॉनसून का पूर्वी सिरा भी आगे बढ़ेगा. 8 जून तक इस सिस्टम के बनने की संभावना है. इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान बिहार और पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात के पूर्वी भागों, कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं पर भारी बारिश के भी आसार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola