Weather Forecast: इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें UP-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.
Weather Forecast LIVE: इन राज्यों में होगी भारी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
Weather Forecast LIVE: दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा और अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रहने तथा बारिश नहीं होने से लोगों को बेचैनी का सामना करना पड़ा. दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है.
Weather Forecast LIVE: लगभग 10 दिनों की देरी से मानसून पहुंचा छत्तीसगढ़
लगभग 10 दिनों की देरी के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.
Weather Forecast LIVE: हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर हुई बारिश
हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को कई स्थानों पर बारिश होने से तापमान सामान्य से कम हो गया. मौसम विभाग ने बताया कि हरियाणा के अंबाला, करनाल, रोहतक, पंचकुला, कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद में बारिश हुई. पंजाब में फतेहगढ़ साहिब, एसबीएस नगर और रूपनगर में हल्की बारिश हुई.
Weather Forecast LIVE: पूरे झारखंड में 25 जून तक गर्जन के साथ होगी झमाझम बारिश
पूरे झारखंड में 25 जून तक गर्जन के साथ झमाझम बारिश के आसार हैं. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है.
Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में मानसून के इस सप्ताहांत में दस्तक देने की संभावना: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस सप्ताहांत मध्य प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है, जबकि राजधानी भोपाल और इंदौर सहित राज्य के कुछ हिस्सों में प्री मानसून की बारिश हुई है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए