Weather Forecast: 8-9 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में होगी वर्षा और बर्फबारी

Updated:
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ कमजोर पड़ कर डीप डिप्रेशन यानी अवशेष में तब्दील हो चुका है. जिससे तबाही तो टल गई है लेकिन इसका असर आज कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. बंगाल, ओडिशा, झारखंड समेत कई राज्यों में कल से ही बारिश हो रही है. इधर आईएमडी ने केरल में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

8-9 दिसंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में होगी वर्षा और बर्फबारी

जवाद चक्रवात भले कमजोर पड़ चुका हो, लेकिन एक नये पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 दिसंबर 2021 से प्रभावित कर सकता है. इसकी वजह से कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 8 एवं 9 दिसंबर को बर्फबारी हो सकती है.

कल पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के आसार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर 24 परगना, नदिया और मुर्शिदाबाद जिलों में मंगलवार सुबह तक भारी बारिश होने के आसार हैं.

आज बंगाल तट पर 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

पश्चिम बंगाल सरकार ने आज के लिए हुगली नदी की सभी सेवाओं पर रोक लगा दी है. पर्यटकों से समुद्र किनारे बने रिजॉर्ट में न जाने का अनुरोध किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज बंगाल उट पर 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवाओं के चलने का अनुमान लगाया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने के लिए कहा गया है.

उत्तराखंड के चमोली में बर्फबारी

उत्तराखंड के चमोली में देवल ब्लॉक के ब्रह्मताल ट्रेक मार्ग पर आज बर्फबारी हुई. घरों और गाड़ियों में बर्फ की मोटी चादर देखी गई.

बिहार में बढ़ेगी ठंड

बिहार में पछुवा हवा 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चल रही है. सोमवार यानी आज जवाद की वजह के कारण बिहार के पूर्व के जिलों में बारिश की गतिविधियां हुई है. वहीं, इसके बाद कल से यहां ठंड बढ़ने की उम्मीद है. बिहार का औरंगाबाद सबसे ठंडा जगह रहा. यहां का तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया.

शिमला में बर्फबारी 

चक्रवात जवाद के बाद को जहां बारिश की गतिविधियां बढ़ी है. वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी है. शिमला के नारकंडा में हुई बर्फबारी के बाद गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola