Weather Forecast: जवाद चक्रवात मचा सकता है तबाही, बंगाल में ट्रेनों को जंजीरों से बांधा

Updated:
विज्ञापन

भारत में एक बार फिर एक नए चक्रवात का खतरा मंडराने लगा है.मौसम विभाग ने 4 दिसंबर को चक्रवात ‘जवाद’ की चेतावनी दी है.अरब सागर में बने निम्न दबाव के कारण मुंबई में बारिश हो रही है.पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से उत्तर, उत्तर-मध्य समेत कई राज्यों में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है.

विज्ञापन

ट्रेनों को जंजीरों से बांधा गया, जवाद चक्रवात मचा सकता है तबाही

Weather Forecast: जवाद चक्रवात मचा सकता है तबाही, बंगाल में ट्रेनों को जंजीरों से बांधा

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान जवाद तबाही मचा सकता है. इससे पहले ट्रेनों को पटरी पर जंजीरों से बांधा जा रहा है.

ओड़िशा के 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

ओड़िशा के 4 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 3 से 5 दिसंबर के बीच भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जाहिर किया गया है. सभी 11 जिलों के मछुआरों से कहा गया है कि वे इन तीन दिनों के दौरान समुद्र में न जायें.

झारखंड के इन जिलों में असर दिखायेगा चक्रवाती तूफान जवाद

मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान जवाद का असर झारखंड के कई जिलों में दिखेगा. हालांकि, झारखंड के लिए कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गयी है. इस चक्रवात की वजह से 3 से 6 दिसंबर के बीच जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा के साथ-साथ रांची और खूंटी के कुछ भागों में हल्की वर्षा हो सकती है.

गुजरात तट पर बचाव अभियान जारी

गुजरात के आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल ने खराब मौसम के कारण नवादरा, ऊना हार्बर में मछली पकड़ने वाली नौकाओं के डूबने की सूचना मिलने के बाद एक खोज और बचाव अभियान शुरू किया है. फिलहाल अभियान जारी है.

दक्षिण के राज्यों में दिसंबर में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार दक्षिण के राज्यों में दिसंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, केरल, माहे और दक्षिण दूरवर्ती कर्नाटक में बारिश की संभावना है. 1961 से 2010 तक के आंकड़े के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत में लंबी अवधि की बारिश का औसत दिसंबर में 44.54 मिलीमीटर है.

चक्रवात ‘जवाद’ का खतरा, भारतीय रेलवे ने किए कई स्पेशल ट्रेनें रद्द

चक्रवात ‘जवाद’ को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. जिसके बाद भारतीय रेलवे ने एहतियाती कदम उठाते हुए और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. सभी ट्रेनें 3 और 4 दिसंबर के लिए रद्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola