Weather News: गुजरात में होगी भारी बारिश, जानें यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Updated:
विज्ञापन

Lucknow: Schoolchildren wade through a waterlogged street amid monsoon rains, in Lucknow, Wednesday, July 5, 2023, 2023. (PTI Photo/Nand Kumar) (PTI07_05_2023_000140B)

Weather Forecast: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अचानक आयी बाढ़ से हरोली इलाके के एक गांव के 10 घर क्षतिग्रस्त हो गये. बिहार के आठ जिलों में वज्रपात की चपेट में आकर पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गयी है. घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है. केरल में तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है, जिसके चलते जन जीवन ठप हो गया है. जानें यूपी-दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

विज्ञापन

Weather Forecast LIVE:  दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव

राजधानी दिल्ली में आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हो गया. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक भारी बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के नियंत्रण कक्ष को राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में जलभराव होने की कई शिकायतें मिलीं.

Weather Forecast LIVE: रांची में झमाझम बारिश

झारखंड की राजधानी रांची में दोपहर के 4 बजे से झमाझम बारिश होने लगी. बारिश की वजह से यहां मौसम काफी सुहावना हो गया.

Weather Forecast LIVE: अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा और गुजरात में भारी बारिश संभव है. वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है.

Weather Forecast LIVE: गुजरात में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग निर्देशक मनोरमा मोहंती (अहमदाबाद) ने बताया कि पूरे गुजरात में अगले पांच दिनों तक ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है. पूरे राज्य में बारिश होगी, लेकिन कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र कच्छ क्षेत्र में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 5 दिनों में अहमदाबाद में भारी वर्षा होने की संभावना है.

Weather Forecast LIVE: केरल के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी

केरल के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश जारी रहने के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और कई जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गयी. बारिश की वजह से पेड़ उखड़ने के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये या नदी में जलस्तर बढ़ने से आई बाढ़ में बह गये जिससे बेघर हुए लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी.

Weather Forecast LIVE: गोवा में भारी बारिश के अनुमान के साथ ‘रेड अलर्ट’ जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गोवा के दो जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए तटीय राज्य के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विज्ञान विभाग ने निचले इलाकों में स्थित मकानों में पानी भरने, कमजोर पेड़ों तथा संरचनाओं के गिरने, आवश्यक सेवाओं में स्थानीय तथा अल्पकालिक व्यवधान और तीव्र बारिश के दौरान कम दृश्यता रहने का अनुमान व्यक्त किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola