Weather Forecast: बारिश से उत्तर भारत बेहाल, जानें अपने राज्य का मौसम
People wait in the rain ahead of a rally for former President Donald Trump, Friday, July 7, 2023, in Council Bluffs, Iowa. AP/PTI(AP07_07_2023_000426B)
Weather Forecast Updates Today: हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है जहां बीते दो दिन में अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन में 18 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले शिमला जिले में सोमवार को भूस्खलन ने चार और लोगों की जान चली गयी. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार तीसरे दिन सोमवार को भारी बारिश ने तबाही मचायी. बीते दो दिन में बारिश से संबंधित घटनाओं में 37 लोगों की मौत हो चुकी है. राहत और बचाव अभियान तेज करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की कई टीम को तैनात किया गया है. जानें आज के मौसम का हाल
बढ़ रहा है जलस्तर
यमुना का जल स्तर लगातार खतरे के निशान के ऊपर बह रहा है. बीते शाम 6 बजे यमुना का जलस्तर 206.67 दर्ज किया है. बीते 8 घंटें में 33 सेंटी मीटर का यमुना के जलस्तर में इजाफा हुआ है.
उत्तराखंड में तबाही की बरसात
उत्तराखंड में लगातार बारिश से तबाही मच गई है. कई जिलों में रेज अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून के आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत सिन्हा ने कहा है कि कुछ जिलों में ऑरेंज और पीला अलर्ट था जिसे कल शाम से रेड अलर्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी यहां का दौरा किया है और देखा कि कैसे काम किया जा रहा है. उत्तरकाशी में हादसा हुआ है जिसमें 3 गाड़ियों पर पत्थर गिरने से 4 लोगों की मृत्यु और 7 लोग घायल हुए हैं. अन्य किसी भी जगह ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ. हम यात्रियों को चेतावनी दे रहे हैं कि कहीं भी ऐसी जगह न जाएं जहां पत्थर गिरने की आशंका हो.
सीएम सुक्खू ने किया हवाई सर्वेक्षण
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद कहा, मैंने हवाई सर्वेक्षण किया है और अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजने का फैसला किया है. हमने पीएम मोदी, बीजेपी के साथ चर्चा की है. इसे लेकर अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी बात की है. हम राज्य में कई जगहों पर निकासी शुरू करने जा रहे हैं. जो सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, उनके लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किए जाएंगे. बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है. हमारा प्रयास जल्द से ज��्द बिजली बहाल करना और ताजा पानी उपलब्ध कराना.
उत्तराखंड में रेड अलर्ट
अभी बारिश एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही थी. बारिश का असर सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश में था. दिल्ली एनसीआर सहित पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी असर देखने को मिला. IMD के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा है कि उत्तराखंड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है. दिल्ली में भी हल्की बारिश की संभावना है.
एनडीआरएफ की कुल 39 टीमें तैनात
भारी बारिश के अलर्ट के बीच दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और अन्य राज्यों में एनडीआरएफ की कुल 39 टीमें तैनात की गई हैं. ओडिशा और महाराष्ट्र की टीमें भी स्टैंडबाय पर हैं. एनडीआरएफ के डीआइजी मोहसिन शाहिदी ने कहा कि हम राज्य अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं. अगर जरूरत पड़ी तो निकासी की जाएगी.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए