Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश से पुंछ नदी का बढ़ा जलस्तर, जानें अन्य राज्यों का हाल
Weather Forecast: ओडिशा में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश के आसार, दिल्ली में टूटा 18 साल का रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटना, खराब मौसम से बचाव अभियान प्रभावित
जम्मू और कश्मीर में पुलिस महानिदेशक सह कमांडेंट जनरल होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ वीके सिंह ने कहा कि बादल फटने में मारे गए सात लोगों में दो महिलाएं हैं. उन्होंने कहा किकिश्तवाड़ से हमारी एक एसडीआरएफ टीम प्रभावित गांव में पहुंच गई और दो और टीमें डोडा और उधमपुर जिलों से जा रही हैं. एसडीआरएफ की दो और टीमें जम्मू और श्रीनगर से इसमें शामिल होने के लिए मौसम में सुधार की प्रतीक्षा कर रही हैं. उन्होंने कहा कि खराब मौसम बचाव अभियान में बाधा डाल रहा है क्योंकि हमारी टीमें हवाई अड्डों पर इंतजार कर रही हैं. गांव अंतिम सड़क संपर्क से तीन घंटे की पैदल दूरी पर है.
जम्मू-कश्मीर : लगातार हो रही बारिश की वजह से पुंछ नदी का जलस्तर बढ़ा
जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से पुंछ नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन अलर्ट पर है. रामबन जिले के उपायुक्त ने बताया कि पिछले हफ्ते की बारिश और कल से शुरू हुई बारिश की वजह से चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ा है. मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वो चिनाब नदी और जल निकायों के पास नहीं जाएं.
जम्मू कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बादल फटे, 16 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश के कारण आई बाढ़ से बुधवार को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई मकानों, खड़ी फसलों और एक लघु पनबिजली संयंत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के साढ़े चार बजे बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए हैं. हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर के तोजिंग नाले में आई बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए और तीन अभी भी लापता हैं, जबकि चंबा में दो लोगों की मौत हो गई.
यूपी में ज्यादातर हिस्सों में जोरदार बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर इलाकों में जोरदार बारिश हुई. मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है. व्यापक वर्षा की वजह से राज्य के वाराणसी, बरेली, झांसी तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई. अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. वर्षा का यह क्रम आगामी 31 जुलाई तक बरकरार रहने का अनुमान है.
पटना में बारिश के बाद विधानसभा भवन के बाहर जलभराव
बिहार में दोबारा मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. इससे बारिश की संभावना बढ़ गई है. राजधानी पटना में बुधवार को जोरदार बारिश हुई. पटना में भारी बारिश के बाद विधानसभा भवन के बाहर जलभराव हुआ. वहीं, मुजफ्फरपुर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए