Weather Forecast: जनवरी में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

Jalandhar: People sit around a bonfire during fog on a cold winter morning, in Jalandhar, Saturday, Dec. 30, 2023. (PTI Photo) (PTI12_30_2023_000052B)
Weather Forecast Today: नये साल में हम प्रवेश कर चुके हैं. जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. ठिठुरन वाली ठंड लोगों को परेशान करने लगी है. पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है जिसका असर मैदानी इलाकों में भी नजर आ रहा है. जानें यूपी-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
Weather Forecast: जनवरी का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने आपको कड़ाके की ठंड परेशान करने वाली है. जी हां…इस बाबत भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जानकारी दी गई है. मौसम विभाग ने जनवरी के लिए देश के मध्य भाग में शीतलहर वाले दिनों के बारे में चेतावनी जारी की है. अगले तीन दिनों के लिए उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान विभाग की ओर से व्यक्त किया गया है. मौसम की जानकारी देते हुए आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने जनवरी, फरवरी और मार्च के दौरान सामान्य बारिश हो सकती है.
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि देश के अधिकांश हिस्सों में अपेक्षाकृत गर्म सुबह रहने के आसार हैं, लेकिन मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में ठंडे दिन का अनुभव लोगों को होगा, क्योंकि मौसम विभाग ने क्षेत्र में मासिक अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान व्यक्त किया है. दक्षिण प्रायद्वीपीय और उत्तर-पूर्व भारत में दिन के गर्म रहने अनुभव हो सकता है क्योंकि जनवरी में इस क्षेत्र में मासिक अधिकतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं.
अगले दो दिन कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति के जारी रहने और इसके बाद ठंड कम होने का अनुमान है. बिहार को लेकर आइएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इससे राहत मिलेगी. आइएमडी ने सोमवार को जनवरी के लिए देश के मध्य भाग में शीतलहर का पूर्वानुमान व्यक्त किया.
Also Read: Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, जानें दिल्ली सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल
झारखंड का मौसम
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि तीन जनवरी से बारिश हो सकती है. झारखंड की राजधानी रांची सहित बोकारो, हजारीबाग, पलामू, गढ़वा समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं. राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में सात जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
उत्तर प्रदेश में घना कोहरा
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान ठंड का असर देखा गया और शाहजहांपुर सूबे का सबसे ठंडा स्थान रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है और दृश्यता का स्तर 50 मीटर से 499 मीटर के बीच रहने का अनुमान है.
Also Read: Weather Forecast: इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, यहां होगी बारिश, जानें अपने शहर का मौसम
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना
स्काइमेट वेदर के अनुसार, लक्षद्वीप में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. दो जनवरी को दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




