ePaper

Rain Alert: 6 से 11 अक्टूबर तक 11 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट

Updated at : 06 Oct 2024 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Rain Alert| imd heavy rain alert in 19 districts of bihar

सांकेतिक तस्वीर

Rain Alert Weather Forecast: भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6 दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है.

विज्ञापन

Rain Alert Weather Forecast: देश के लगभग अधिकांश राज्यों से मानसून की विदाई लगातार जारी है. लेकिन मानसून विदा लेते-लेते भी कुछ प्रदेशों में अपना रौद्र रूप दिखा रहा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने 6 से लेकर 11 अक्टूबर तक देश के 10 राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है. आइए जानते हैं किस दिन किन राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

6 अक्टूबर को 6 प्रदेशों में होगी भारी बारिश (Heavy rain in 6 states on October 6)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर यानी रविवार के दिन 6 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. इन राज्यों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु शामिल है. 

Heavy rain in 6 states on October 6

7 अक्टूबर को 4 राज्यों में होगी भारी बारिश (Heavy rain in 4 states on October 7)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर यानी सोमवार के दिन 4 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने का हाई अलर्ट जारी किया गया है. इनमें केरल, तमिलनाडु के साथ-साथ कोस्टल कर्नाटक और दक्षिण इंटीरियर कर्नाटक शामिल है.

इसे भी पढ़ें:

Heavy rain in 4 states on October 7

8 अक्टूबर को 11 राज्यों में होगी भारी बारिश (Heavy rain in 11 states on October 8)

IMD के अनुसार 8 अक्टूबर को 11 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है.

इसे भी पढ़ें:

Heavy rain in 11 states on October 8

9 अक्टूबर को 4 राज्यों में होगी भारी बारिश (Heavy rain in 11 states on October 9) 

मौसम विभाग की मानें तो 9 अक्टूबर को जिन 11 राज्यों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है, उनमें लक्षद्वीप,कर्नाटक, केरल,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड,  तमिलनाडु, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय शामिल है.

इसे भी पढ़ें:

Heavy rain in 11 states on October 9

10 अक्टूबर को 6 राज्यों में होगी भारी बारिश (Heavy rain in 6 states on October 10)

गुरुवार 10 अक्टूबर को IMD ने 6 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इनमें लक्षद्वीप, केरल,अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, असम और मेघालय शामिल है.

Heavy rain in 6 states on October 10

11 अक्टूबर को 5 राज्यों में होगी भारी बारिश (Heavy rain in 5 states on October 11)

शुक्रवार 11 अक्टूबर को जिन 5 राज्यों में बारिश होगी, उनमें लक्षद्वीप, केरल,अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय शामिल है.

Heavy rain in 5 states on October 11

इसे भी पढ़ें: Property: दादा की संपत्ति में पोते का भी अधिकार, जानिए कैसे विस्तार से?

इसे भी पढ़ें: बिना अदालत गए अपने जमीन से कैसे हटाएं अवैध कब्जा? सुप्रीम कोर्ट ने बताया

इसे भी पढ़ें: पिता की संपत्ति में बेटियां आधे की हकदार, जानें प्रॉपर्टी पर कब नहीं कर सकती दावा 

इसे भी पढ़ें: Israel: इजरायल का मस्जिद पर बर्बर हमला, भीषण बमबारी में 18 की मौत

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola