Weather Forecast: भीषण गर्मी और लू से हाल बेहाल, तमिलनाडु में स्कूल 13 जून तक बंद

तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 39°C-41°C तक रिकॉर्ड की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2°C-4°C ऊपर रहने की संभावना है.
देश के कई हिस्से गर्मी और भीषण लू की चपेट में है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार पहुंच चुकी है. मानसून में देरी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है. इधर तमिलनाडु में हीटवेब की स्थिति को देखते हुए स्कूल को बंद करने का आदेश दे दिया गया है.
तमिलनाडु में स्कूल 13 जून तक बंद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वास्थ्य और बढ़ती गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल को बंद करने का आदेश दिया है. आदेश के अनुसार 6वीं से 12वीं कक्षा को 11 जून तक बंद कर दिया गया है, स्कूल 12 जून से खुलेंगे. जबकि पहली से 5वीं कक्षा 14 जून से खुलेंगे.
तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकतम तापमान 40 के पार
तमिलनाडु में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 39°C-41°C तक रिकॉर्ड की गयी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 2°C-4°C ऊपर रहने की संभावना है. अगले दो दिनों के दौरान हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है.
Chief Minister MK Stalin orders that the reopening of schools is postponed to protect the health of students from the effects of rising temperature. Schools will reopen for classes 6th to 12th from June 12 and for classes 1st to 5th from June 14: Tamil Nadu School Education…
— ANI (@ANI) June 6, 2023
अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है : आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि गुजरात में दक्षिणी पोरबंदर में दक्षिणपूर्व अरब सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ सकता है और चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है. मौसम विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र सुबह साढ़े पांच बजे पश्चिम-दक्षिणपश्चिम गोवा से करीब 920 किलोमीटर, दक्षिण-दक्षिणपश्चिम मुंबई से 1,120 किमी, दक्षिण पोरबंदर से 1,160 किमी और पाकिस्तान में दक्षिण कराची से 1,520 किलोमीटर पर बना हुआ था. दबाव के क्षेत्र के अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर की ओर बढ़ने तथा पूर्व-मध्य अरब सागर और उससे सटे दक्षिणपूर्व अरब सागर पर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है.
Also Read: Monsoon 2023 Updates: जानें कब से होगी मानसून की बारिश, मौसम विभाग ने दिया ये ताजा अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










