Weather Forecast: अगले 48 घंटे शीतलहर का प्रकोप, 13 से 18 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी, मौसम ले रहा करवट

Weather Forecast
Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा. वहीं शीतलहर का भी प्रकोप जारी रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि 13 से 15 दिसंबर कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ समेत कई और राज्यों में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. कोल्ड वेव, भीषण सर्दी से लोगों का बुरा हाल है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 13 से 15 दिसंबर, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में 13 से 14 दिसंबर, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में 13 दिसंबर को शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 से 15 दिसंबर तक सुबह और शाम के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 16 से 17, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 18, असम और मेघालय, पंजाब, हरियाणा में 13 से 15 और हिमाचल प्रदेश में 13 से 14 दिसंबर के दौरान घना कोहरा रहने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान का अनुमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं अगले 2 दिनों में विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, अगले 5 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. अगले 5 दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है, अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
घना कोहरा और कोल्ड वेव की चेतावनी
- 13 दिसंबर को विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर, 13 और 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, साउथ अंदरूनी कर्नाटक, ओडिशा में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
- 13 और 14 दिसंबर को नॉर्थ अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा कोल्ड वेव से लेकर कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि 15 दिसंबर को कुछ जगहों पर कोल्ड वेव की स्थिति बनी रह सकती है.
- 13 से 17 दिसंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों, 13 से 15 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय, पंजाब, हरियाणा, 13 और 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- 13 से 15 दिसंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में और 13 से 16 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
- 13 और 14 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 13 से 15 दिसंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
13 से 18 दिसंबर तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिटबाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर और 14 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
Also Read: Rain Alert: 13,14,15,16,17 दिसंबर तक बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में बढ़ेगी सर्दी, आईएमडी का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










