Weather Forecast: आ रहा है बड़ा तूफान! छठ पर्व पर जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast: आ रहा है बड़ा तूफान! छठ पर्व पर जानें आपके राज्य में कैसा रहने वाला है मौसम

Weather on Chhath Puja 2023: स्काइमेट वेदर के अनुसार पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव 17 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है. इसके उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने और एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है. जानें मौसम का हाल

विज्ञापन
undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र 18 नवंबर तक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है और बांग्लादेश तट को पार कर सकता है. इसके प्रभाव से ओडिशा के कई हिस्सों खासकर तटीय क्षेत्र में भारी वर्षा होगी तथा 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

undefined

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि इस तंत्र से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों, त्रिपुरा और मिजोरम में भारी वर्षा हो सकती है तथा नगालैंड, मणिपुर, असम एवं मेघालय में शनिवार तक बारिश होगी.

undefined

दिल्ली में कोहरा छाया नजर आ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. आनेवाले दिनों में दिल्ली के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है.

undefined

मौसम विभाग के द्वारा दी गई है उसके अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है. लखनऊ में आज कुहासे के साथ सुबह की शुरूआत हुई.

undefined

स्काइमेट वेदर के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण बांग्लादेश और दक्षिण पूर्व पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं तटीय और दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

undefined

झारखंड में आंशिक बादल छाए नजर आ रहे हैं. शनिवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें, तो 18, 19 और 20 नवंबर को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. 21 व 22 नवंबर को भी आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की गयी है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव, इन राज्यों में बारिश के आसार
undefined

छठ महापर्व के लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बिहार के लिए विशेष मौसम बुलेटिन जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना जिले में 19 व 20 नवंबर को आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह में धुंध छाये रहने का पूर्वानुमान है. आंशिक रूप से बारिश की संभावना भी व्यक्त की गयी है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन