Weather Forecast: पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी, उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड, जानिए दिल्ली से लेकर रांची-पटना तक का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Dec 2024 6:45 AM

विज्ञापन

झारखंड में छाया घना कोहरा

Weather Forecast: देश में मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. रविवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने से मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है. नये पश्चिमी विक्षोभ की आगमन का असर हिमालय के उत्तर-पश्चिम स्थित भारत के मैदानी इलाकों पर ज्यादा पड़ेगा. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी हो सकती है. दिल्ली से लेकर यूपी, राजस्थान तक ठंड में इजाफा हो सकता है. वहीं देश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी रहेगा. एक नजर डालते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम.

दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आने वाले दिनों में ठंड में इजाफा होगा. शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के करीब दर्ज किया गया था. आईएमडी का अनुमान है कि आज भी न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं होगी. मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली में 15 दिसंबर के बाद से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर में और गिरेगा पारा

जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में पारा गिरकर माइनस 2 डिग्री के भी नीचे चला गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री से भी ज्यादा रहा. आईएमडी के मुताबिक आज यानी शनिवार को न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी.

हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार (7 दिसंबर) को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश हो सकती है. बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. बारिश और हवा के साथ-साथ कई इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है. हालांकि 9 दिसंबर के राहत बारिश में कमी आ जाएगी. इस दौरान शिमला, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, मंडी समेत कई और जिलों में बारिश और तेज हवा की संभावना है.

राजस्थान में शीतलहर का दौर होगा शुरू

राजस्थान में अब कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. गुरुवार और शुक्रवार को कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 दिसंबर से ठंड में बढ़ोतरी होगी. 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर के क्षेत्र से ठंडी हवा के आने से राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी.

झारखंड में बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड

झारखंड में शनिवार से ठंड में इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की है. आईएमडी के कारण बारिश और हवा के कारण तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. सुबह के समय में हल्का कोहरा छाया रहेगा. हालांकि 8 नवंबर के बाद से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

बिहार में बढ़ेगी ठंड

आने वाले दिनों में बिहार में जोरदार ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम हिमालय क्षेत्र में नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर बिहार में भी नजर आ सकता है. न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है. वहीं रविवार और सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना है. प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका, जमुई समेत कई और जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पंजाब, हरियाणा समेत कई और इलाकों में आने वाले दो तीन दिनों में शीतलहर का प्रकोप रह सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में शीतलहर बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा सहित कई और राज्यों में घना कोहरा भी घिरना शुरू होगा.

देशभर में आज कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा ओडिशा, पूर्वी असम, दक्षिण कोंकण और गोवा तथा लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Cabinet Decision: देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, मेट्रो के चौथे फेज को मंजूरी, जानें कैबिनेट के अहम फैसले

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola