Weather Forecast: दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन, बिहार-झारखंड में भी कड़ाके की सर्दी, जानें देशभर का मौसम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Dec 2024 8:39 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट आ रही है. दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान गुरुवार को दर्ज किया गया. बिहार, झारखंड और यूपी का भी यही हाल है. राजस्थान में आज से शीतलहर चल सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने शुरू हो गयी है तो दक्षिण भारत में बारिश से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है.

नये पश्चिमी विक्षोभ की होगी दस्तक

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 8 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है. वहीं राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों पर एक सर्कुलेशन बन रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और सर्कुलेशन मिलकर 8 और 9 नवंबर को सक्रिय हो सकती है. इसके कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है. कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं, पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है. ,

कश्मीर में और गिरेगा पारा

जम्मू-कश्मीर में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी कई इलाकों में भीषण सर्दी रहेगी. पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. कई जगहों पर सबसे सर्द रात दर्ज की जा रही है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से भी ज्यादा दर्ज किया गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर के पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ का आगमन होने वाला है. इसके कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी और गिरावट आ सकती है.

राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. गुरुवार को कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दो तीन दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान और गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि 8 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आने के कारण उत्तर के क्षेत्र से ठंडी हवा के आने से राजस्थान में सर्दी बढ़ेगी. कई जगहों पर शीतलहर भी चल सकती है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से बढ़ सकती है ठंड

हिमाचल प्रदेश बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 दिसंबर को राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण भी मौसम में बदलाव नजर आएगा. ठंड में भी इजाफा होगा. कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है.

यूपी में ठंड के साथ कई इलाकों में रहेगा घना कोहरा

सर्दी का पारा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी गिर रहा है. प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 दिसंबर से ठंड में तेजी से इजाफा होगा. मौसम केंद्र लखनऊ ने कहा है कि इस सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. 5 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी संभाग में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है. कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा.

झारखंड में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

झारखंड में मौसम में आने वाले दो तीन दिनों में बदलाव आ सकता है. मौसम केंद्र ने कहा है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में में मौसम तेजी से बदल रहा है. प्रदेश के नौ जिलों में आज सोमवार तक तेज पछुआ हवा चलेगी. जिसके कारण ठंड बढ़ जाएगी. हालांकि दिन की खिली धूप में बहुत ज्यादा ठंड का अहसास नहीं होगा, लेकिन शाम घिरते ही कड़ाके की सर्दी महसूस होगी. सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक से गिरावट आ सकती है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सीवान, किशनगंज, जमुई, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, शेखपुरा, जहानाबाद, वैशाली, मधेपुरा और कटिहार में ठंड के साथ कोहरा भी देखने को मिल सकता है.

आज हो सकती है इन राज्यों में बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कल यानी गुरुवार को तमिलनाडु में जोरदार बारिश हुई थी.

Also Read: Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ेगा उत्तर भारत का मौसम, पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन