Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में मौसम का कहर, बर्फबारी और बारिश से 405 रास्ते बंद, हिमस्खलन का अलर्ट जारी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Feb 2024 10:52 PM

विज्ञापन

weather alert | pti

मौसम में आये बदलाव को लेकर कुल्लू जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है. कुल्लू के डीसी तोरूल एस रवीश ने कहा है कि पिछले चार दिनों से मनाली में बारिश और बर्फबारी हो रही है. इस वजह से नेहरू कुंड के बाद वाहनों को रोक दिया गया है. केवल चार पहिया वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है.

विज्ञापन

Weather Alert: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. पर्यटकों से गुलजार मनोरम दृश्य वाले हिमाचल प्रदेश के कई इलाके हिमस्खलन और भारी बर्फबारी की मार झेल रहे हैं. प्रदेश के कई इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो ऊंची जगहों में जाने से बचें. हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और पर्वतीय इलाकों मौसम का मिजाज बिगड़ने के बाद अधिकारियों ने आज यानी बुधवार को कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की.

प्रशासन ने जारी की चेतावनी

मौसम में आये बदलाव को लेकर कुल्लू जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी की है. कुल्लू के डीसी तोरूल एस रवीश ने कहा है कि पिछले चार दिनों से मनाली में बारिश और बर्फबारी हो रही है. इस वजह से नेहरू कुंड के बाद वाहनों को रोक दिया गया है. केवल चार पहिया वाहनों को ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है. उन्होंने कहा कि सोलंग नाला के बाद सड़क बंद है. भराई, डीटीआर मार्ग बाधित है. जलोरी के पास रोहतांग रोड और एनएच 305 वाहन यातायात के लिए बंद हैं. हम पर्यटकों से आग्रह करेंगे कि वे जहां हैं वहीं रहें और ऊंची जगहों पर न जाएं.

किन इलाकों में हो रही है बर्फबारी

वहीं, चंडीगढ़ स्थित रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने लाहौल, स्पीति, किन्नौर, शिमला, चंबा और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. गौरतलब है कि प्रदेश में एक जनवरी से लेकर अब तक भूस्खलन, ऊंचाई से गिरने, डूबने और आग लगने से करीब 61 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग लापता हुए हैं. राज्य आपात प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कुल 405 मार्गों पर बर्फबारी की वजह से वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी और बिजली के 577 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गये. लाहौल और स्पीति में सबसे ज्यादा 288 मार्गों पर आवाजाही बाधित हुई. वहीं चंबा 83 और कुल्लू में 21 मार्गों पर वाहन नदारद रहे. कोकसर और अटल टनल के इलाकों में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, वहीं सिस्सू और कोठी में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गयी.

शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

इसके अलावा केलांग, कुसुमसेरी में 18 सेंटीमीटर और भरमौर में 15.3 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गयी. मौसम केंद्र के मुताबिक मनाली में सबसे अधिक 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है. मनाली के बाद सलूनी, तिस्सा और चंबा में भी बारिश दर्ज की गयी. वहीं सियोबाग और बैजनाथ में भी क्रमश: 11 मिलीमीटर से लेकर आठ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. वहीं, बर्फबारी और बारिश के कारण पूरे इलाके में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. कई जगहों पर तो तापमान शून्य से नीचे चला गया. भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola