Wayanad Landslides: केरल में भूस्खलन से अबतक 308 लोगों की मौत, राहत बचाव कार्य जारी, मदद के लिए बढ़े हाथ

Updated:
विज्ञापन

Wayanad Landslides

Wayanad Landslides: केरल के वायनाड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार को अबतक जो आंकड़े आये हैं, उसके अनुसार 218 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

विज्ञापन

Wayanad Landslides: वायनाड जिला प्रशासन ने शनिवार को भूस्खलन में मरने वालों की संख्या जारी की, जिसके अनुसार अबतक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव अभियान पांचवें दिन भी जारी है. प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इसमें बताया गया है कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में मलबे से अब तक शरीर के 143 अंग भी बरामद किए जा चुके हैं.

504 लोग अस्पताल में भर्ती

बयान के मुताबिक, 504 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 82 का इलाज जारी है. जिला प्रशासन ने कहा कि लगभग 218 लोग अब भी लापता हैं. हालांकि, केरल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एमआर अजित कुमार ने बताया था कि लगभग 300 लोग अभी भी लापता हैं. मलबे में अभी भी फंसे लोगों की तलाश के लिए 1,300 से अधिक बचावकर्मियों, भारी मशीन और अत्याधुनिक उपकरणों को तैनात किया गया है.

Wayanad: indian navy personnel carry out rescue operation at one of the landslide-hit areas

मदद के लिए बढ़ रहे हाथ

वायनाड भूस्खलन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार हाथ आगे बढ़ रहे हैं. केरल में माकपा विधायक ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में एक महीने का वेतन दान करने का ऐलान किया है. वहीं अभिनेता मोहनलाल ने वायनाड के पुनर्वास के लिए विश्वशांति फाउंडेशन के तहत 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

Also Read: झारखंड में एक दिन की बारिश ने जलाशयों पर बढ़ाया दबाव, इन 3 डैम के फाटक खोले गए, देखें VIDEO

मलबे में ढूंढ रहे जिंदगी

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola