वायनाड में भारी बारिश का कहर: कल्लाडी टनल के पास भूस्खलन; एक की मौत, 7 घायल

Updated:
विज्ञापन

वायनाड में भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य किया जा रहा

वायनाड में भारी बारिश के कारण कल्लाडी टनल प्रोजेक्ट साइट पर भीषण भूस्खलन हुआ है. इस घटना में कई लोग फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Wayanad Heavy Rain Landslide: यह भूस्खलन कल्लाडी में मीनाक्षी पुल के पास हुआ, जहां मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना का काम चल रहा था. स्थानीय निवासियों ने घटनास्थल से तीन लोगों को बचाया है. यह वह स्थान है, जहां सुरंग परियोजना से जुड़े श्रमिक रह रहे थे. इलाके में कुछ मकान और होमस्टे भी हैं.

विज्ञापन

वाहन क्षतिग्रस्त

भूस्खलन में सुरंग परियोजना के कर्मचारियों को लाने-ले जाने वाले कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. बचाव अभियान के लिए पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कर्मियों को भी तैनात किया गया है. मंत्री टी सिद्दीक और जिला कलेक्टर तलाशी अभियान की निगरानी कर रहे हैं तथा यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रभावित क्षेत्र में और कितने लोग फंसे हुए हैं. मलप्पुरम और वायनाड जिलों को जोड़ने वाली अनक्कमपोयिल-मेप्पाडी परियोजना पर काम पिछले साल शुरू हुआ था.


वायनाड में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद रेड अलर्ट जारी

मंगलवार को IMD ने केरल के वायनाड जिले में रेड अलर्ट जारी किया. मनंतवाडी और व्यथिरी इलाकों में बहुत भारी बारिश हुई. वायनाड में कल्लाडी टनल प्रोजेक्ट साइट पर सुबह करीब 11 बजे हुए भूस्खलन के बाद दोपहर 12.30 बजे यह अलर्ट जारी किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पड़ोसी कोझिकोड जिले में भी रेड अलर्ट जारी किया, जबकि राज्य के मलप्पुरम, कन्नूर और कासरगोड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए. दिन के दौरान मनंतवाडी इलाके में 64 मिमी और व्यथिरी में 123 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने आपातकालीन बैठक की

वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने वायनाड के मंत्री टी सिद्दीक के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें बचाव कार्यों में तालमेल बिठाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार और कृषि मंत्री टी सिद्दीक को भी तुरंत वायनाड जाने का निर्देश दिया.


ये भी पढ़ें: Mumbai Rain : मुंबई पर बारिश का कहर, तीन दिशाओं से कटा शहर, थम गई रफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola