Wayanad By Election 2024: 'वायनाड से होंगे दो सांसद', जानें राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा?
Rahul Gandhi
Wayanad By Election 2024: वायनाड लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रविवार को अपनी बहन और पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया.
Wayanad By Election 2024: वायनाड में पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी के पक्ष में चुनावी रैली करते हुए राहुल गांधी ने कहा, वायनाड से दो सांसद आने वाले समय में होंगे. उन्होंने कहा, आधिकारिक तौर पर आपके पास एक नया सांसद होगा, लेकिन वायनाड देश का एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र होगा, जहां से दो सांसद होंगे.इसलिए हर दूसरे निर्वाचन क्षेत्र से संसद में जाने का एक दरवाजा, आपके पास संसद में जाने के लिए दो दरवाजे होंगे.
संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, सच्चाई यह है कि हम एक राजनीतिक लड़ाई लड़ रहे हैं.देश में जो मुख्य लड़ाई हो रही है, वह उन लोगों के बीच की लड़ाई है जो संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और जो संविधान को नष्ट करना चाहते हैं. संविधान इस बात की परवाह नहीं करता कि आप किस राज्य से आते हैं, इस बात की परवाह नहीं करता कि आप पुरुष हैं या महिला, इस बात की परवाह नहीं करता कि आप कौन सी भाषा बोलते हैं, इस बात की परवाह नहीं करता कि आप किस धर्म के हैं, यह हर एक व्यक्ति का सम्मान करता है.
संविधान नफरत या घृणा से नहीं लिखा गया : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रचार के तहत नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा, आज मुख्य लड़ाई देश के संविधान को बचाने के लिए है. संविधान नफरत या घृणा से नहीं लिखा गया. यह उन लोगों द्वारा लिखा गया जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी, जिन्होंने पीड़ा झेली, जिन्होंने वर्षों जेल में बिताए और उन्होंने संविधान को विनम्रता, प्रेम तथा स्नेह से लिखा.
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, मोदी जी की सरकार केवल अपने बड़े कारोबारी मित्रों के लिए काम करती है. उनका मकसद आपको बेहतर जीवन देना नहीं है. यह आपके शिक्षित युवाओं के लिए नयी नौकरियों के अवसर देने के लिए नहीं है. यह बेहतर स्वास्थ्य या शिक्षा प्रदान करने के लिए भी नहीं है. कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने भी रविवार को चुनावी रैली को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










