ePaper

Watch Video: मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, भारत माता की जय नारों से हुआ जोरदार स्वागत

Updated at : 25 Jul 2025 10:34 AM (IST)
विज्ञापन
Watch Video: मालदीव पहुंचे पीएम मोदी, भारत माता की जय नारों से हुआ जोरदार स्वागत

Watch Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मालदीव पहुंचने वाले हैं. माले की सड़कों पर भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखा गया. पीएम मोदी मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और राष्ट्रपति मुइज्जू से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.

विज्ञापन

Watch Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मालदीव पहुंच गए हैं. इस मौके पर राजधानी माले के मुख्य सड़कों तक भारी सुरक्षा और पीएम मोदी के स्वागत की तैयारियां की गई हैं. भारतीय प्रवासी समुदाय में पीएम मोदी को देखने के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. पीएम मोदी राजधानी माले में आयोजित 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले हैं.

देशभक्ति का माहौल

बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए हैं. इस दौरान सड़कों पर भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारों से गूंज रहा है. भारतीय मूल के लोगों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया.

पीएम मोदी की स्वागत के लिए उत्साहित

एक प्रवासी भारतीय महिला ने कहा कि वह जो पिछले 27 सालों से माले में रह रही हैं. वह बॉम्बे से है, लेकिन अब माले ही घर बन चुका है. यहां उसके पास पास एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान है और वह पीएम मोदी के स्वागत के लिए बहुत उत्साहित है. पीएम मोदी को करीब से देखने का मौका हमारे लिए गर्व की बात है.

द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई उड़ान

प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से मुलाकात करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने वाले मुद्दों पर चर्चा करेंगे. हाल के वर्षों में दोनों देशों के मध्य कड़वाहट पैदा हो गई थी. इस दौरे को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि वह कड़वाहट दूर होगी और रक्षा, व्यापार और पर्यटन जैसे प्रमुख मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी. इसके अलावा, दोनों देशों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए यह यात्रा रणनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola