Watch Video : 'खालिस्तान जिंदाबाद', स्वर्ण मंदिर में लगे नारे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 06 Jun 2025 9:30 AM

विज्ञापन

Golden Temple/ Operation Blue Star

Watch Video : ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं वर्षगांठ और ऑपरेशन के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए हैं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Watch Video : पंजाब के अमृतसर में खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए हैं. ऑपरेशन ब्लू स्टार की 41वीं वर्षगांठ और ऑपरेशन के दौरान मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले की पुण्यतिथि पर शिरोमणि अकाली दल (मान गुट) के नेता सिमरनजीत सिंह मान के स्वर्ण मंदिर पहुंचने पर लोगों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए. इसका वीडियो सामने आया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने वीडियो जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि कुछ लोग नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं. ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 तक चला था. देखें वीडियो.

अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने कहा, “…सरकार के पास आज तक इस बात का जवाब नहीं है कि सिखों के ऐसे पवित्र स्थान पर हमला क्यों किया गया? सिख अपने अधिकारों की मांग कर रहे थे. उन्होंने भारत सरकार के खिलाफ हमले की घोषणा नहीं की थी. फिर बिना किसी नोटिस या चेतावनी के हम पर हमला कर दिया गया, जैसे दुश्मन देशों पर हमला किया जाता है. सात समंदर पार से लोग आज जश्न मना रहे हैं. देश भर से लोग उन लोगों को श्रद्धांजलि देने आए हैं, जिन्होंने हमारे धर्म की खातिर अपनी जान कुर्बान कर दी.”

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों के बारे में जसबीर सिंह रोडे ने कहा, “ये नारे हमेशा से यहां और दुनिया भर में लगते रहे हैं. इसमें कुछ भी नया नहीं है.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola