Viral Video: नन्हें हाथों में बड़ी जिम्मेदारी, आंधी में घर बचाने की जिद ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: नन्हें हाथों में बड़ी जिम्मेदारी, आंधी में घर बचाने की जिद ने जीता दिल, वीडियो वायरल
boy try to save his house in storms

Viral Video: एक नन्हें से बच्चे का तेज आंधी में अपने तिरपाल से बने घर को उड़ने से बचाने की कोशिश करते वीडियो सामने आया है. अपनी मां के साथ इस तरह अपने घर को बचाने के लिए संघर्ष करता हुआ यह बच्चा जिम्मेदारी की मिसाल बन गया है.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हें बच्चे को तेज आंधी में तिरपाल से बने अपने घर को बचाते हुए देखा जा सकता है. हवा का बहाव इतना तेज है कि बार-बार तिरपाल हवा में उड़ने लगता है. बच्चा अपने नन्हें हाथों से जितना हो सके उसे रोकने की कोशिश करता है. वह कभी जमीन में तिरपाल के हिस्से को दबाने की कोशिश करता है तो कभी मासूमियत में प्लास्टिक की कुर्सी से उसे रोकने की कोशिश करता है.

उसी के पास में उसकी मां भी खड़ी होती है, जो खुद भी अपने घर को बचाने की जंग लड़ रही होती है. बच्चा अपनी मां के साथ कदम से कदम मिलाकर उनका इस जंग में साथ देता है. उसे इस तरह इतनी छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाते देख ऐसा लगता है कि वह एक छोटा बच्चा नहीं है, बल्कि एक बड़ा आदमी बन गया है. इस छोटे से बच्चे ने साबित कर दिया कि जब मुसीबत और जिम्मेदारियां आती हैं, तो एक बच्चा भी बड़ा बन जाता है.

यह भी पढ़े:Viral Video: महिला के लिए भगवान बना पुलिस, चलती ट्रेन से गिरने से बचाया, वीडियो वायरल

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola