Viral Video: ये तोता नहीं डांसर का बाप है!

Updated:
विज्ञापन
parrot dance on Punjabi song
parrot dance on Punjabi song

Viral Video: तोते का पंजाबी गाने की धुन पर नाचते हुए वीडियो सामने आया है. इसमें तोते को बड़े ही अनोखे अंदाज में गर्दन हिला-हिलाकर नाचते देखा जा सकता है. आप भी देखिए तोते के इस अनोखे डांस के वायरल वीडियो को, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा कर रखा है.

विज्ञापन

Viral Video: आपने तोते तो बहुत देखे होगे. लेकिन आपने शायद ही कभी कोई ऐसा तोता अपनी जिंदगी में देखा होगा जो पंजाबी गाने की धुन पर नाचने का शौक रखता है. सोशल मीडिया पर एक खास तोते का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक तोता पंजाबी गाने की धुन पर ठुमके लगा रहा है.

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक तोता अपने मालिक के साथ टीवी के पास खड़ा है. जैसे ही उसका मालिक गाना बजाता है, वह खुशी से पूरे उत्साह के साथ उछल-उछल कर नाचना शुरू कर देता है. वह गाने की धुन पर ताल से ताल मिलाकर पूरी मस्ती में झूमता है. उसका मालिक भी उसके साथ गाने पर झूमता है. सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तोते की तारीफ करते हुए उसे डांसरों का बाप कहा है. आप भी देखिए यह अनोखा वायरल वीडियो.

यह भी पढ़े: Viral Video: पत्नी के गहने बिके, बिस्तर बना कार, अब सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा है बवाल!

विज्ञापन
नेहा कुमारी

लेखक के बारे में

By नेहा कुमारी

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola