पत्नी के गहने बिके, बिस्तर बना कार, अब सोशल मीडिया पर वीडियो मचा रहा है बवाल!
Published by : Neha Kumari Updated At : 05 Apr 2025 1:44 PM

Viral Video: एक व्यक्ति ने अनोखा जुगाड़ लगाते हुए अपने बेड को गाड़ी में बदल दिया और उससे सड़कों पर चलाने लगा. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अगर आपको जानना है कि ये बेड वाली गाड़ी चलती कैसे है तो देखिए यह वायरल वीडियो.
Viral Video: आपने सड़कों पर कारें, स्कूटर, बाइक और ट्रक चलते हुए बहुत बार देखा होगा. इन गाड़ियों में ज्यादातर लोगों के बैठने की जगह होती है. लेकिन यदि आपको गाड़ी चलाते-चलाते सोना हो तो आप क्या करेंगे? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको देखना पड़ेगा यह वायरल वीडियो.
वीडियो में नजर आ रहा है बेड, जिसे आमतौर पर लोग सोने के लिए इस्तेमाल करते हैं, एक आदमी गाड़ी की तरह सड़क पर चला रहा है. बताया जा रहा है कि यह मामला मुसीदाबाद का है और इस अनोखी गाड़ी के मालिक का नाम नवाब शेख है. व्यक्ति ने इस गाड़ी को बनाने के लिए अपनी पत्नी के सारे गहने बेच दिए हैं.
कैसा है यह अनोखा बेडवाला कार?
इस बेड के नीचे चारों तरफ पहिए लगे हुए हैं. बेड के बीच में थोड़ा सा गैप है जिसमें गाड़ी की तरह ही स्टीयरिंग लगा हुआ है. जिसकी मदद से आदमी इस अनोखे बेड वाली कार को चला रहा है. बेड के सामने की ओर दो मीरर लगे हुए हैं, जिससे वह पीछे से आ रही गाड़ियों को देखता है. इस अनोखी गाड़ी को चलाते हुए आदमी के चेहरे पर एकदम होरो वाली चमक देखी जा सकती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Rosy नाम की यूजर द्वारा शेयर किया गया है.
India Is Not For Beginners 😂😂 pic.twitter.com/ixgH9Pjvnl
— Rosy (@rose_k01) April 2, 2025
यह भी पढ़े: Viral Video: बूढ़ी दादी का जलवा! 82 की उम्र में ऐसी ताकत कि देखने वाले भी हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए