Viral Video: न चेन, न पूरा ढांचा… फिर भी सड़क पर सरपट दौड़ रही है ‘आधी’ साइकिल

Updated:
विज्ञापन

अनोखी साइकिल चलाता शख्स, फोटो इंस्टाग्राम

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. इंस्टाग्राम पर एक रील्स तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं. इस वीडियो में एक शख्स सड़क पर ऐसी साइकिल दौड़ाता नजर आ रहा है, जिसका न तो ढांचा है और न ही उसमें कोई चेन लगी है.

विज्ञापन

Viral Video: वायरल रील को ​इंस्टाग्राम यूजर @mulinduafreddie द्वारा शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी हुई है और पीठ पर एक बड़ी सी टोकरी लादे हुए है. लेकिन सबका ध्यान उसकी साइकिल पर टिका है.

विज्ञापन

​​साइकिल का आधा ढांचा गायब

वायरल वीडियो में साइकिल का अगला पहिया और हैंडल तो सामान्य दिख रहा है, लेकिन पिछला हिस्सा पूरी तरह गायब है. पैडल सीधे पिछले छोटे पहिये से जुड़े हुए हैं, जिसमें कोई चेन नजर नहीं आ रही है. शख्स बेहद संतुलन के साथ इस आधी साइकिल को सड़क पर सरपट दौड़ा रहा है.

एक मिलियन से अधिक लाइक्स, आ रहे मजेदार कमेंट्स

​इस अनोखे जुगाड़ ने सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स की बाढ़ ला दी है. इस रील की लोकप्रियता का अंदाजा लाइक्स और कमेंट्स से लगा सकते हैं. अब तक रील पर 1.8 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं, जबकि 13.8 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट्स किए हैं. singhaniya4445 नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- “अगर ये अपने यहां होता, तो अब तक अरबपति बन चुका होता.” manojdhanda_333 नाम के यूजर ने लिखा- “आगे वाला टायर क्या ब्लूटूथ से कनेक्ट है?”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola