Viral Video : PhonePe फेल होने पर यात्री ने समोसे के बदले दी स्मार्टवॉच, ट्रेन खुलने की वजह से डर गया

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन यात्री को समोसा खरीदने पर मजबूर किया गया. (Photo: X)

Viral Video : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म से चलने लगती है, यात्री जल्दबाजी में समोसे वाले को अपनी स्मार्टवॉच दे देता है ताकि वह बिना रुके ट्रेन पकड़ सके और भुगतान बाद में कर सके. आप भी देखें ये वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. यहां एक यात्री को समोसा बेचने वाले ने डिजिटल भुगतान फेल होने पर परेशान किया. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जो अब वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जब यात्री का डिजिटल पेमेंट फेल हो गया, तो समोसा विक्रेता ने उसे रोक लिया. यही नहीं भुगतान करने के लिए दबाव डाला. इसी दौरान ट्रेन प्लेटफॉर्म से चलने लगी, तो यात्री ने जल्दी में अपनी स्मार्टवॉच समोसा वाले को दे दी ताकि वह ट्रेन पकड़ सके. बाद में इस घटना पर आरोपी को पकड़ा गया. देखें वायरल वीडियो आप भी.

समोसा बेचने वाला यात्री का कॉलर पकड़ लेता है

यह घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 5:30 बजे जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 की बताई जा रही है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक यात्री ट्रेन से उतरकर समोसा खरीदने जाता है. इस दौरान ट्रेन चलने लगती है और वह जल्दबाजी में मोबाइल ऐप से भुगतान करने की कोशिश करता है, लेकिन ऐप काम नहीं करता. यात्री समोसे छोड़कर ट्रेन पकड़ने दौड़ता है, तभी समोसा बेचने वाला उसका कॉलर पकड़ लेता है और जबरन पैसे देने के लिए कहता है.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जबलपुर के डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) ने बताया कि आरोपी समोसा विक्रेता की पहचान कर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने उसे हिरासत में लिया है. DRM ने यह भी पुष्टि की कि इस गलत व्यवहार के कारण विक्रेता का लाइसेंस रद्द किया जा रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola