Viral Video : ताजमहल के अंदर का वीडियो आया सामने, पहले किसी ने नहीं देखा था ये नजारा

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Aug 2025 7:42 AM

विज्ञापन

Taj mahal Interior Viral Video

Viral Video : ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है. कई लोग इसे अंदर से देखने की ख्वाहिश रखते हैं. इसी बीच एक शख्स ने अंदर का नजारा दिखाने का दावा करते हुए वीडियो बनाई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

विज्ञापन

Viral Video : ताजमहल के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स गजब का दावा करता नजर आ रहा है. शख्स ने ताजमहल के अंदर का दुर्लभ नजारा कैमरे में कैद किया, जो शायद ही किसी ने पहले देखा हो. वायरल वीडियो में व्यक्ति ने दावा किया है कि वह जगह शाहजहां और मुमताज की असली कब्रगाह है. यह हिस्सा आम जनता के लिए हमेशा खुला नहीं रहता, इसलिए यह वीडियो लोगों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन चुका है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

सोशल मीडिया यूजर्स न केवल इस दुर्लभ नजारे पर बल्कि वीडियो में लगाए गए मोहम्मद रफी साहब के गाने पर भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. इस वजह से यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है.

वीडियो के सबटाइटल में शख्स ने क्या लिखा?

वीडियो के सबटाइटल में शख्स ने लिखा है, “मुमताज और शाहजहां का असली कब्रगाह…आज दिखाता हूं आपको असली ताजमहल.” इसमें वह सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए जमीन के अंदर बने असली कब्रगाह को वो दिखाता वीडियो में नजर आ रहा है. जबकि आमतौर पर ताजमहल घूमने आने वाले पर्यटकों को शाहजहां और मुमताज की नकली कब्र यानी ‘सिनोटैफ’ ही दिखाई जाती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह असली कब्र आम जनता के लिए हमेशा खुली नहीं रहती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: पानी के बच रही थी बेबी बंदर, मां ने जबरन लगवा दी डुबकी, वीडियो देखकर आ जाएगी हंसी

सवा लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं वीडियो पर

इंस्टाग्राम पर @bobbykhan2786 नाम के यूजर ने यह रील शेयर करते हुए लिखा- “पूरा देखो.” यह वीडियो 5 मई को पोस्ट किया गया था, लेकिन हाल के दिनों में इतनी वायरल हुई कि अब तक सवा लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इस पर ढेर सारे कमेंट भी यूजर ने किए हैं. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola